कोरोना के बीच खुशखबरी, पाकिस्तान की मेजबानी के लिए तैयार हुआ इंग्लैंड

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करने को तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड...

कोरोना के बीच खुशखबरी, पाकिस्तान की मेजबानी के लिए तैयार हुआ इंग्लैंड

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करने को तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस सीरीज के लिए शुक्रवार को बातचीत की जिसके बाद पीसीबी इस दौरे के लिए काफी आशावादी दिखाई दे रहा है। दोनों बोर्डों में ईसीबी के आश्वासन के बाद सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है। पाकिस्तान को इस दौरे में तीन टेस्ट और तीन टी-20 खेलने हैं।

बाइकर बनीं धोनी की बेटी जीवा, फैन्स को पसन्द आया जूनियर माही का यह अंदाज

ईसीबी ने पकिस्तान बोर्ड को आश्वासन दिया है कि उसके खिलाड़ियों को इंग्लैंड में उतरने के साथ ही बेहद सुरक्षिण वातावरण में रखा जाएगा। पाकिस्तानी टीम को चार्टर्ड विमान के जरिए जुलाई के शुरू में इंग्लैंड लाया जाएगा और उन्हें रुकने के लिए एक स्थान दे दिया जाएगा जहां वे न केवल अपनी ट्रेनिंग और अभ्यास मैच जारी रख सकते हैं बल्कि ब्रिटिश सरकार द्वारा अनिवार्य किए गए 14 दिन के क्वारंटाइन समय को भी गुजार सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले 14 दिन क्वारंटाइन रहेंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

इसी स्थल के पास टीम का होटल होगा जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और यह छह अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दो स्थलों से अलग होगा। टेस्ट अगस्त की शुरुआत में शुरू होने हैं। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने ईसीबी की योजना पर सहमति जताई है और कहा है कि क्रिकेट शुरू करने के लिहाज से यह उत्साहजनक है। अगर यह सीरीज शुरू होती है तो कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां स्थगित होने के बाद पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।