ICC World Cup 2019 Point Table: इंग्लैंड पर लटकी बाहर होने की तलवार, ऐसे बदले समीकरण
ICC World Cup 2019 Point Table: आईसीसी विश्व कप में हर मैच के साथ अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के समीकरण में भी बदलाव हो रहा है। मंगलवार (25 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज...
ICC World Cup 2019 Point Table: आईसीसी विश्व कप में हर मैच के साथ अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के समीकरण में भी बदलाव हो रहा है। मंगलवार (25 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन एक और हार के साथ इंग्लैंड के सिर पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच भी अब कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
ENGvsAUS: फिंच-वॉर्नर की जोड़ी ने वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, बनाया स्पेशल रिकॉर्ड
NZvsPAK: पाक के आगे कीवियों को थामने की चुनौती, जानें प्लेइंगXI से पिच रिपोर्ट तक सबकुछ
न्यूजीलैंड और भारत दो और ऐसी टीमें हैं, जिनका सेमीफाइनल में पहुंचना फिलहाल काफी आसान नजर आ रहा है। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बचे हुए सारे मैच अब करो या मरो जैसे होंगे। पाकिस्तान को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। पाकिस्तान अगर जीतेगा तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी, लेकिन एक और हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अब महज एक जीत ही काफी होगी। एक नजर डालते हैं कि प्वॉइंट टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है-
पोजिशन | टीम | मैच | जीते | हारे | नतीजा नहीं | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 1 | 0 | 12 | +0.906 |
2 | न्यूजीलैंड | 6 | 5 | 0 | 1 | 11 | +1.306 |
3 | भारत | 5 | 4 | 0 | 1 | 9 | +0.809 |
4 | इंग्लैंड | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +1.051 |
5 | बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 1 | 7 | -0.133 |
6 | श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 2 | 6 | -1.119 |
7 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 3 | 1 | 5 | -1.265 |
8 | वेस्टइंडीज | 6 | 1 | 4 | 1 | 3 | +0.190 |
9 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.324 |
10 | अफगानिस्तान | 7 | 0 | 7 | 0 | 0 | -1.634 |