फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटDIWALI 2019: वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों ने इस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं

DIWALI 2019: वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों ने इस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं

भारत में देश के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल दिवाली को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर खिलाड़ियों का अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देना आम बात है लेकिन वहीं अगर ये...

DIWALI 2019: वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों ने इस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 27 Oct 2019 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में देश के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल दिवाली को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर खिलाड़ियों का अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देना आम बात है लेकिन वहीं अगर ये शुभकामनाएं विदेशी खिलाड़़ी दें तो यह खास पल बन जाता है।

दीपावली के दिन पर ऐसा ही देखने को मिल रहा है जब क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों ने अपने तमाम फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का नाम शामिल है।

यहां देखें किस खिलाड़ी ने किस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं- 

स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “भारत में मौजूद सभी दोस्तों को दिवाली की शुभकामनाएं।” इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत पसंद हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Diwali to all of my Indian friends out there

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on

 वार्नर का इस शुभ अवसर पर जन्मदिन भी है और उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर सभी को 'दिवाली की शुभकामनाएं' दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वार्नर ने आईपीएल में पिछले सीजन 692 रन बनाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🙏 Happy Diwali to all! @sunrisershyd

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

इसके अलावा, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wishing you all a happy #Diwali 🎉 🥳

A post shared by Tom Moody (@tommoodycricket) on

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें