न्यूजीलैंड से हार के बाद दिनेश कार्तिक पर बरसे फैंस, पूछा- खुद को धौनी समझ रहे हो क्या?

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

निडास ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर भारत को हैरान कर देने वाली जीत दिलाई थी। यह पिछले साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में...

न्यूजीलैंड से हार के बाद दिनेश कार्तिक पर बरसे फैंस, पूछा- खुद को धौनी समझ रहे हो क्या?

निडास ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर भारत को हैरान कर देने वाली जीत दिलाई थी। यह पिछले साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में रविवार (10 फरवरी) को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में इतिहास ने एक बार फिर खुद को दोहराया। लेकिन इस बार भारत छक्के के बावजूद हार गया और इस हार के लिए दिनेश कार्तिक को जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

213 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 20 ओवर में केवल 208 रन बना पाई। हालांकि शुरू में विजय शंकर 43(28 गेंद), ऋषभ पंत 28 (12 गेंद), हार्दिक पांड्या 21 (11 गेंद) और क्रुणाल पांड्या (26 नाबाद) ने भारत को लगभग जीत के द्वार पहुंचा दिया था, लेकिन अंत में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

धौनी ने टीम के लिए बहुत किया, उनसे ये बातें सीखीं: विजय शंकर 

भारत को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। दिनेश कार्तिक दो गेंद डॉट खेलने के बाद दो रन बनाए। इनमें से एक गेंद पर सिंगल लिया जा सकता था, लेकिन कार्तिक ने रन लेना मुनासिब नहीं समझा। इस वाकये ने उस घटना की याद दिला दी जब महेंद्र सिंह धौनी ने रविचंद्रन अश्विन के साथ दो रन लेने से उन्हें इंकार कर दिया था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज, 2012 में यह घटना हुई थी। हालांकि, धौनी ने दो गेंद शेष रहते भारत को मैच जिता दिया था। लेकिन कार्तिक ऐसा नहीं कर पाए। 

VIDED: धौनी ने एक बार फिर चीते सी फुर्ती दिखाकर किया कीवी बल्लेबाज का शिकार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कमेंट्री बॉक्स से दिनेश कार्तिक की सिंगल न लेने की आलोचना की। यह जानते हुए भी कि क्रुणाल बल्लेबाज हैं न कि टेलेंडर। संजय मांजरेकर ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से दिनेश कार्तिक की इस नासमझी पर एक ट्वीट करते हुए आलोचना की है। संजय मांजरेकर के अलावा और भी कई क्रिकेटरों के साथ सोशल मीडिया पर जमकर दिनेश कार्तिक की आलोचना की जा रही है। 

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 10, 2019
— महादादा (@mahadada) February 10, 2019
— Sameer Allana (@HitmanCricket) February 10, 2019
— Freaky ~ DRaval (@HODL_till_2140) February 10, 2019
— Bastele Jhakday (@bastelej) February 10, 2019
— ADITYA (@StarkAditya) February 10, 2019
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 10, 2019
— Cricket Freak🤫 (@naveensurana06) February 10, 2019

बता दें कि विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शमार् (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निणार्यक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत दूसरी बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज हारा है। भारत ने अब तक कुल 13 बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली है, जिसमें नौ बार उसकी जीत हुई है जबकि दो बार सीरीज ड्रॉ रही है। 

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह 11वां मैच था, जिसमें उसे आठ बार शिकस्त मिली है। न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में पहला मैच 80 रन से जबकि भारत ने ऑकलैंड में दूसरा मैच सात विकेट से जीता था। 

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।