फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटMS धोनी के रिटायरमेंट के बाद दिनेश कार्तिक की मांग- रिटायर किया जाए जर्सी नंबर-7

MS धोनी के रिटायरमेंट के बाद दिनेश कार्तिक की मांग- रिटायर किया जाए जर्सी नंबर-7

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लाखों भारतीय क्रिकेट फैन्स को जश्न मनाने के कई मौके दिए। 15 अगस्त की शाम धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी का जर्सी...

MS धोनी के रिटायरमेंट के बाद दिनेश कार्तिक की मांग- रिटायर किया जाए जर्सी नंबर-7
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 16 Aug 2020 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लाखों भारतीय क्रिकेट फैन्स को जश्न मनाने के कई मौके दिए। 15 अगस्त की शाम धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी का जर्सी नंबर 7 था और अब टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मांग की है कि धोनी के सम्मान में यह जर्सी नंबर रिटायर कर दिया जाए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर रिटायर किया जा चुका है।

क्या टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी की जर्सी नंबर-7 को रिटायर कर देना चाहिए?

रोहित शर्मा का धोनी के लिए ट्वीट- 19 सितंबर को टॉस पर मिलते हैं

धोनी ने 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की। कार्तिक ने 16 अगस्त की सुबह धोनी की फोटो शेयर की, जिस पर ऊपर लिखा हुआ है, '#RetireTheNumber7Jersey', तेंदुलकर ने 2013 में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 2017 में शार्दुल ठाकुर ने जर्सी नंबर-10 का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद फैन्स ने इस बात की मांग की थी कि तेंदुलकर के जर्सी नंबर-10 को रिटायर कर दिया जाए। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला लिया कि तेंदुलकर को ट्रिब्यूट के तौर पर उनका जर्सी नंबर रिटायर कर दिया जाए।

धोनी-रैना ने संन्यास के ऐलान के बाद लगाया एक-दूसरे को गले- Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#RetireTheNumber7Jersey 🇮🇳🏏

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019) on

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।'
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें