IPL 2021 के बचे हुए मैचों में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल, ECB ने बताई वजह

May 11, 2021 12:15 pm ISTNamita Shukla भाषा, लंदन
share

इंग्लैंड प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को 29 मैचों के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इस टी20 लीग के बचे हुए 31 मैच कब और कहां खेले जाएंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। इस...

IPL 2021 के बचे हुए मैचों में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल, ECB ने बताई वजह

इंग्लैंड प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को 29 मैचों के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इस टी20 लीग के बचे हुए 31 मैच कब और कहां खेले जाएंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के लिए एक बुरी खबर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल के बचे हुए मैचों में हिस्सा लेना काफी मुश्किल हो सकता है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जून के बाद शेड्यूल काफी व्यस्त है और अगर आईपीएल के बचे हुए मैच इस साल नए सिरे से आयोजित होते हैं, तो इंग्लैंड के क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के खिलाफ जानिए किस हरकत के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रेंडन टेलर को मिली फटकार

आईपीएल बायो बबल में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद इस टी20 लीग को 4 मई को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। अब इसे या तो सितंबर के आखिर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले या नवंबर के बीच में आयोजित किया जा सकता है। इंग्लैंड के टॉप क्रिकेटर दोनों समय व्यस्त होंगे। उन्हें सितंबर और अक्टूबर में बांग्लदेश जाना है जबकि टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी।

जाइल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'हमारा एफटीपी शेड्यूल काफी व्यस्त है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का दौरा है।' आईपीएल की अलग-अलग टीमों में इंग्लैंड के 11 क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। जाइल्स ने कहा ,'हमें नहीं पता कि आईपीएल के बाकी मैचों का शेड्यूल क्या होगा और ये कब और कहां होंगे । इस सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों से हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त है।' उन्होंने कहा, 'हमें टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद एशेज सीरीज खेलनी है। अपने खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है।'

पीएसएल के बाकी मैच यूएई में कराने की पीसीबी की उम्मीदों को लगा धक्का

जाइल्स ने इन सुझावों को खारिज किया कि ईसीबी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, जिसने पहले कहा था कि आईपीएल खेलने के कारण उसके खिलाड़ी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं। जाइल्स ने कहा, 'न्यूजीलैंड का सिनेरियो अलग था। उस सीरीज का शेड्यूल जनवरी के आखिर में बना था और तब तक खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए एनओसी लेटर मिल चुके थे।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।