फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटबादशाह के 'काला चश्मा जचदा है...' गाने पर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का डांस देखा क्या?

बादशाह के 'काला चश्मा जचदा है...' गाने पर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का डांस देखा क्या?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों बादशाह के साथ हैं और काला चश्मा गाने पर डांस कर रहे हैं।

बादशाह के 'काला चश्मा जचदा है...' गाने पर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का डांस देखा क्या?
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 27 Nov 2022 12:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के बीच खास कनेक्शन है। हार्दिक हमेशा कहते हैं कि धोनी उनके लिए दोस्त और बड़े भाई जैसे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 1-0 से जीत दिलाकर लौटे हार्दिक को आने वाले समय में टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान के तौर पर भी देखा जाने लगा है। हार्दिक फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। क्रिकेट से ब्रेक के दौरान उन्होंने धोनी से मुलाकात की। धोनी और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सैमसन के नाम ODI के दो धांसू रिकॉर्ड्स, फिर भी क्यों हो रहे नजरअंदाज?

इस वीडियो में दोनों बादशाह के साथ नजर आ रहे हैं और बादशाह के मशहूर गाने, 'काला चश्मा...' पर साथ में थिरक रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी में काफी क्रिकेट पंडितों को धोनी की कप्तानी की झलक नजर आती है। ये वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया, जिसके बाद से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

'ICC इवेंट्स में टीम इंडिया के फेल होने के पीछे IPL नहीं, खिलाड़ी हैं'

हार्दिक ने सिर्फ कप्तानी ही नहीं मैच फिनिश करने की क्लासेज भी धोनी से ली हैं। धोनी 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हार्दिक पांड्या ने 2021 वर्ल्ड कप के बाद शानदार वापसी की। 2022 आईपीएल खिताब उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को जितवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें