फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट IPL 2021, SRH vs DC: राशिद खान का नहीं चला जादू, सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया

IPL 2021, SRH vs DC: राशिद खान का नहीं चला जादू, सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए...

Pant
1/ 2Pant
DC vs SRH
2/ 2DC vs SRH
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 26 Apr 2021 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 7 रन बनाए। शिखर धवन और कप्तान ऋषभ पंत ने 8 रनों के लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए।  दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद को इस सीजन की अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा है। 
 

 ALL  UPDATES:

11:44 PM: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को हराया। 

11:37 PM: दिल्ली की तरफ से सुपर ओवर में बैटिंग करने के लिए शिखर धवन और ऋषभ पंत मैदान पर उतरे हैं। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान सुपर ओवर फेंक रहे हैं। 

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

11:34 PM: सुपर ओवर में अक्षर पटेल ने की शानदार गेंदबाजी और महज 7 रन दिए। दिल्ली को मैच को जीतने के लिए अब 8 रन बनाने होंगे। 

11:26 PM: सुपर ओवर में हैदरबाद की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन की जोड़ी मैदान पर उतरी है। 

11:21: दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच हुआ टाई और अब सुपर ओेवर से निकलेगा मैच का नतीजा। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 16 रन बनाने थे, लेकिन विलियमसन और सुचित मिलकर 15 रन ही बना सके। 

11:14 PM: 19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 146/7, जगदीश सुचित ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस मैच को अब रोमाचंक बना दिया है। 

11:09 PM: 18.3 ओेवर में आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए विजय शंकर। विजय महज 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

11:06 PM: 18 ओेवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 132/6, केन विलियमसन 60 और विजय शंकर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी दो ओेवर में जीत के लिए हैदराबाद को 28 रनों की दरकार है। 

11:01 PM: 17 ओेवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 121/6, केन विलियमसन 52 और विजय शंकर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए हैदराबाद को 39 रन बनाने हैं। 

10:57 PM: 16.2 ओवर में अक्षर पटेल ने अगली गेंद पर राशिद खान को बिना खाता खोले भेजा पवेलियन। अक्षर ने दो गेंदों में दो विकेट ले लिए हैं। नए बल्लेबाज विजय शंकर आए हैं।

10:56 PM: 16.1 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए अभिषेक शर्मा। अभिषेक ने 6 गेंदों का सामना करने के बाद महज 5 रन बनाए। 

10:52 PM: 15.6 ओवर में दो रन लेने के साथ ही केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।  16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 117/4, अभिषेक शर्मा 5 और केन विलियमसन 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:43 PM: 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 110/4, केन विलियमसन 47 और अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। अमित मिश्रा ने अपने तीसरे ओवर में 6 रन दिए और जाधव का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 

10:40 PM: 14.2 ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर स्टंप हुए केदार जाधव। जाधव 9 रन बनाकर हुए आउट। नए बल्लेबाज अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं। 

10:39 PM: 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 104/3, केदार जाधव 9 और केन विलियमसन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। 

10:34 PM: 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 96/3, केन विलियमसन 37 और केदार जाधव 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को अगर इस मैच को जीतना है, तो टीम के लिए जरूरी है कि यह दोनों बल्लेबाज क्रीज पर अंत तक टिके रहे। 

10:25 PM: 11.2 ओवर में आवेश खान की गेंद विराट सिंह ने थमाया मार्कस स्टोयनिस को कैच। विराट 14 गेदों का सामना करने के बाद महज 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज केदार जाधव आए हैं। 

10:20 PM: 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 80/2, केन विलियमसन 31 और विराट सिंह 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 27 रन दिए। 

10:13 PM: 9 ओेवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 72/2, विराट सिंह 2 और केन विलियमसन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। विलियमसन ने अमित मिश्रा के इस ओवर में दो चौके शानदार चौके लगाए। 

10:10 PM: 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 64/2, विराट सिंह 2 और केन विलियमसन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। 

10:00 PM: 6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 56/2, केन विलियमसन 11 और विराट सिंह बिना खाता खोले खेल रहे हैं। आवेश खान ने अपने पहले ओवर में 11 रन देकर बेयरस्टो का बड़ा विकेट झटका।  

9:57 PM: 5.4 ओेवर में आवेश खान की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने थमाया ने शिखर धवन को कैच। बेयरस्टो 18 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटे पवेलियन।

9:54 PM: 5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 45/1, केन विलियमसन 6 और जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए। 

9:48 PM: 4 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 34/1, केन विलियमसन 5 और जॉनी बेयरस्टो 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में 12 रन दिए। 

9:44 PM: 3.2 ओवर में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच तालमेल में हुई गड़बड़ और वॉर्नर हुए रनआउट। वॉर्नर ने 8 गेंदों का सामना करने के बाद 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

9:36 PM: 2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 10/0, डेविड वॉर्नर 5 और जॉनी बेयरस्टो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने पहले ओवर में महज 5 रन दिए। 

9:25 PM: हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। हैदराबाद की तरफ जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए हैं। कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं।

9:10 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। हैदराबाद को इस मैच को जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे। स्टीव स्मिथ 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

9:06 PM: 18.6 ओवर में सिद्धार्थ कॉल की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने थमाया केन विलियमसन को कैच। हेटमायर 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

9:01 PM: 18.1 ओवर में सिद्धार्थ कॉल की गेदं पर ऋषभ पंत ने सुचित को थमाया कैच। पंत 27 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 

8:59 PM: 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 142/2, ऋषभ पंत 37 और स्टीव स्मिथ 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने खलील अहमद के इस ओवर से 11 रन बटोरे। 

8:55 PM: 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 131/2, ऋषभ पंत 31 और स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजय शंकर ने शानदार ओवर फेंका और महज 4 रन दिए। 

8:49 PM: 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 127/2, स्टीव स्मिथ 14 और ऋषभ पंत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर में अब पंत को कुछ बड़े शॉट्स लगाने होंगे, ताकि दिल्ली की टीम 170-180 के करीब पहुंच सके। 

8:46 PM: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 116/2, स्टीव स्मिथ 12 और ऋषभ पंत 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिद्धार्थ के तीसरे ओवर से पंत ने 12 रन बटोरे।

8:44 PM: 14.4 ओवर में पंत ने सिद्धार्थ कॉल की गेंद पर रन लिए और अपना विकेट बचाने के चक्कर में डाइव लगाई, लेकिन वह डाइव के बाद पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे हैं और मैदान पर इस समय फिजियो को बुलाया गया है। पंत अब ठीक हैं और बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। 

8:35 PM: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 104/2, ऋषभ पंत 9 और स्टीव स्मिथ 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए। 

8:32 PM: 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 96/2, स्टीव स्मिथ 8 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजय शंकर ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन दिए। 

8:28 PM: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 86/2, स्टीव स्मिथ 1 और कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। जगदीश सुचित ने अपने चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिए। शानदार डेब्यू स्पैल रहा इस स्पिन गेंदबाज का। 

 8:24 PM: 11.3 ओवर में पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत के बीच तालमेल में हुई गड़बड़ और शॉ हुए रनआउट। शॉ 39 गेंदों में 59 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर लौटे पवेलियन। शॉ बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे थे और इस तरह से पवेलियन लौटना उनको बिल्कुल रास नहीं आया होगा। 

8:18 PM: 10.2 ओवर में राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन। धवन ने 26 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रनों की पारी खेली। राशिद ने दिलाई हैदराबाद को पहली सफलता। नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। बढ़िया शुरुआत को देखते हुए पंत ने खुद को नंबर तीन पर प्रमोट करने का अच्छा फैसला लिया है।

8:16 PM: 9.6 ओवर में सुचित की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने लिया एक रन और इसके साथ ही उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 10 ओेवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 80/0। 

8:12 PM: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 76/0, शिखर धवन 26 और पृथ्वी शॉ 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए।

 8:09 PM: 8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 67/0, शिखर धवन 24 और पृथ्वी शॉ 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुचित के दूसरे ओवर में धवन ने दो चौके समेत 11 रन बटोरे। 

8:05 PM: 7 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 56/0, शिखर धवन 14 और पृथ्वी शॉ 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।  विजय शंकर ने अपने पहले ओवर में महज 5 रन दिए। 

7:57 PM: 6 ओेवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 51/0, पृथ्वी शॉ 39 और शिखर धवन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। जगदीश सुचित ने आईपीएल के अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन खर्च किए। 

7:54 PM: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 48/0, पृथ्वी शॉ 37 और शिखर धवन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। दिल्ली को शॉ और धवन ने धमाकेदार शुरुआत दी है। 

7:50 PM: 4 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 39/0, पृथ्वी शॉ 30 और शिखर धवन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद ने अपना दूसरा ओवर अच्छा फेंका और महज 6 रन दिए। 

7:45 PM: 3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 33/0, पृथ्वी शॉ 26 और शिखर धवन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिद्धार्थ कॉल ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। 

7:40 PM: 2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 26/0, शिखर धवन 5 और पृथ्वी शॉ 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा के इस ओवर से शॉ और धवन ने 14 रन बटोरे। 

7:35 PM: पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12/0, पृथ्वी शॉ 12 और शिखर धवन बिना खाता खोले खेल रहे हैं। खलील के इस ओवर में शॉ ने लगातार तीन चौके समेत 12 रन बटोरे। 

7:31 PM: दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और पृथ्वी की जोड़ी मैदान पर उतरी है। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं। 

7:05 PM: दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कॉल। 

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोयनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान। 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें