IPL 2021 के लिए 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें क्या है इसमें खास

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

राेहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगली सीजन के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया है, जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु...

mumbai indians team photo-twitter

राेहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगली सीजन के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया है, जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है। जर्सी के बारे में 5 बार की चैम्पियन टीम के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

उन्होंने कहा कि हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं। पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। गत चैम्पियन टीम आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी। यह मैच 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा ने माना, इस मामले में करनी होगी कड़ी मेहनत 

आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस की फुल टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, एडम माइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चारक, मेकरो जेनशन, अर्जुन तेंदुलकर।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2021 के लिए मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें क्या है खास