DC vs CSK: धोनी आए और छा गए, चौके-छक्कों की बारिश से जीता दिल; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MS Dhoni in DC vs CSK IPL 2024 Match: दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में पहली बार बैटिंग करते हुए कमाल की पारी खेली। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

ms dhoni

आईपीएल 2024 शुरू होने के बाद से क्रिकेट फैंस को जिस नजारे का बेसब्री से इंतजार था, वो रविवार (31 मार्च) को देखने को मिला। दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी ने 17वें सीजन में पहली बार बैटिंग की और तूफानी पारी खेली। उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश से फैंस का दिल जीता। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। उन्होंने 4 चौकों और 3 बेहतरीन छक्के जड़े। हालांकि, सीएसके को 20 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। दिल्ली ने 191/5 का स्कोर खड़ा किया था।

धोनी आठवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। वह 17वें ओवर में शिवम दुबे (18) के पवेलियन लौटने के बाद आए। धोनी ने आते ही मुकेश कुमार के खिलाफ पुल किया और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर भी चौका मारा। उन्होंने 18वें ओवर में खलील अहमद के सामने एक हवाई फायर किया। सीएसके को आखिरी दो ओवर में 46 रन की जरूरत थी लेकिन मुकेश ने 19वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन खर्च किए। धोनी और रविंद्र जडेजा (नाबाद 21) कोई बाउंड्री नहीं लगा सके।

वहीं, धोनी का 20वें ओवर में अलग लेवल का कहर देखने को मिला। उन्होंने एनरिक नॉर्खिया की बखिया उधेड़ते हुए 20 रन बटोरे। धोनी ने पहली गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाया। उन्होंने दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर छक्का मारा। नॉर्खिया की तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। धोनी ने चौथी गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार पहुंचाया। पांचवीं गेंद डॉट रही। धोनी ने अंतिम गेंद पर डीप प्वाइंट बाउंड्री की दिशा में छक्का ठोका। उन्होंने जडेजा के साथ आठवें विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी की। सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन जोड़े।

बता दें कि चेन्नई ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। दोनों ओपनर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक और रचिन रविंद्रन ने दो रन बनाए। अजिंक्य रहाणे (45) और डेरिल मिचेल (34) ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की पार्टनरशिप की। समीर रिजवी शून्य पर आउट हुए। सीएसके को मौजूदा सीजन में पहली हार झेलनी पड़ी है। उसने शुरुआती दो मैचों में बेंगलुरु और गुजरात जैसी टीमों को मात दी। दूसरी ओर, दिल्ली ने जीत का खाता खोला है। 

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आते ही छाए धोनी, चौके-छक्कों की बारिश; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर