DC vs CSK: हार कर भी दिल जीत ले गए माही! धोनी ने रचा इतिहास, डेथ ओवर में पूरा किया ये अनोखा शतक

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में 19वें ओवर 20वें ओवर में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। जी हां, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर MI के कीरोन पोलार्ड 57 छक्कों के साथ हैं।

DC vs CSK: हार कर भी दिल जीत ले गए माही! धोनी ने रचा इतिहास, डेथ ओवर में पूरा किया ये अनोखा शतक

चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार 31 मार्च की रात आईपीएल 2024 में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 रनों से रौंदा। सीएसके ने इसी के साथ आईपीएल 2024 में अपना नंबर-1 का ताज भी खोया। मगर यह हार सीएसके फैंस को उतना नहीं चुभेगी। दरअसल, फैंस को अंतिम ओवर में 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का लुत्फ जो उठाने का मौका मिला, जिसका इंतजार वो पिछले दो मैचों से कर रहे थे। सीएसके आईपीएल 2024 में कुल तीन मैच खेल चुकी है और फैंस को पहली बार धोनी बल्ले से गदर मचाते हुए नजर आए हैं। माही मैदान पर उतरे और कोई रिकॉर्ड ना बने ऐसा बहुत कम ही बार होता है।

IPL 2024 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोया नंबर-1 का ताज, इस टीम ने मारी बाजी; देखें टॉप-4

धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ आईपीएल में एक अनोखा शतक पूरा किया है। माही आईपीएल के इतिहास में 19वें ओवर 20वें ओवर में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। जी हां, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं जिनके नाम अंतिम दो ओवर में 57 छक्के हैं। 42 साल के धोनी इस लिस्ट में 43 छक्कों से आगे चल रहे हैं।

IPL 2024 में पहली बार बैटिंग करके एमएस धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बने

19वें और 20वें ओवर में आईपीएल में सर्वाधिक छक्के 

100 - एमएस धोनी*
   57 - कीरोन पोलार्ड
   55- एबी डी विलियर्स
   55- हार्दिक पंड्या
   51 - आंद्रे रसेल
   46- रविंद्र जड़ेजा

DC vs CSK: धोनी आए और छा गए, चौके-छक्कों की बारिश से जीता दिल; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर

धोनी ने खेली 16 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी

माही जब मैदान पर उतरे तो सीएसके के हाथ से मैच लगभग निकल चुका था। टीम को अंतिम 23 गेंदों पर 72 रनों की दरकार थी। धोनी ने चौके के साथ खाता खोला और इसके बाद कवर्स की दिशा में एक चौका और एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। फैंस को विशाखापट्टनम में विंटेज धोनी शो देखने को मिला। सीएसके मैच हार रही थी, मगर फैंस धोनी की बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे। एनरिक नोर्खिया के अंतिम ओवर में धोनी ने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे। अंत में जीत जरूर दिल्ली कैपिटल्स को मिली, मगर महफिल महेंद्र सिंह धोनी लूट गए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।