IPL 2024 में पहली बार बैटिंग करके एमएस धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बने

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 37 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी की बदौलत धोनी टी20 में बतौर कीपर 7000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

ms dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। लंबे समय से धोनी की बैटिंग का इंतजार कर रहे फैंस को माही ने निराश नहीं किया है और तूफानी पारी खेलकर फैंस को खुश होने का मौका दिया है। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन 16 गेंद में 37 रन की तूफानी पारी खेलकर लाखों फैंस का दिल जीत लिया। इस पारी की बदौलत उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। 

टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम है। डिकॉक ने 8578 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 7721 रन बनाए हैं, जबकि एमएस धोनी के नाम 7036 रन है। मोहम्मद रिजवान के नाम 6962 रन है। कामरान अकमल ने 6454 रन बनाए हैँ। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शिवम दुबे के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे एमएस धोनी ने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि अगली गेंद पर उनका कैच छूटा. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका लगाया। धोनी ने 18वें ओवर में छक्का लगाया। पारी के आखिरी ओवर में धोनी ने दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। अंतिम ओवर में धोनी ने 20 रन बटोरे। धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेली। 

DC vs CSK: धोनी आए और छा गए, चौके-छक्कों की बारिश से जीता दिल; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर

टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन
8578 - क्विंटन डिकॉक
7721 - जोस बटलर
7036 - एमएस धोनी
6962 - मोहम्मद रिजवान
6454 - कामरान अकमल

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तूफानी पारी खेलकर धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, पूरे किए 7000 रन