कनेरिया ने कहा इस युवा भारतीय खिलाड़ी को होना चाहिए था WTC फाइनल के लिए टीम में

May 12, 2021 10:08 am ISTNamita Shukla पीटीआई, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए और मजबूत टीम का चयन कर सकती थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से...

कनेरिया ने कहा इस युवा भारतीय खिलाड़ी को होना चाहिए था WTC फाइनल के लिए टीम में

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए और मजबूत टीम का चयन कर सकती थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाना है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस मैच के लिए दोनों देश अपनी टीमों की घोषणा कर चुके हैं। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 20 सदस्यीय टीम के साथ जा रहा है। कनेरिया का मानना है कि इस टीम में राहुल चाहर का नाम होना चाहिए था। उन्होंने इसके पीछे की खास वजह भी बताई है।

बीसीसीआई ने लिया फैसला, इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों का घर में होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यही 20 सदस्यीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलेगी। कनेरिया ने कहा, 'भारत ने काफी मजबूत टीम चुनी है। ओवरऑल उनकी टीम अच्छी है। लेकिन एक बात जो मैंने नोटिस की वह यह है कि उन्होंने किसी रिस्ट स्पिनर को टीम में नहीं चुना है। उनके पास चार फिंगर स्पिनर्स हैं- आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा। लेकिन उनके पास कोई रिस्ट स्पिनर नहीं है।'

श्रीलंका दौरे पर श्रेयस अय्यर का जाना मुश्किल, कप्तानी मिलने को लेकर लगाए जा रहे थे कयास

उन्होंने आगे कहा, 'जहां सीम की कंडीशन होती है, वहां रिस्ट स्पिनर काफी कारगर साबित होते हैं। काउंटी क्रिकेट में मैं इसलिए ही सफल हुआ। तो यह थोड़ा चिंताजनक है कि टीम में कोई लेग स्पिनर नहीं है। एक रिस्ट स्पिनर के होने से टीम पर फर्क पड़ता। राहुल चाहर की हाइट, जिस तरह से वह गेंदबाजी करते हैं, उनको टीम में होना चाहिए था। न्यूजीलैंड के लंबे लेग स्पिनर इश सोढ़ी के खिलाफ विराट कोहली संघर्ष करते नजर आए हैं। तो मुझे लगता है कि राहुल चाहर को टीम में रखना चाहिए था।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।