फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021, RR vs CSK: रवींद्र जडेजा और मोईन अली का चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रनों से हराया

IPL 2021, RR vs CSK: रवींद्र जडेजा और मोईन अली का चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से हराया। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नकुसान पर...

CSK Team
1/ 2CSK Team
RR vs CSK
2/ 2RR vs CSK
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 19 Apr 2021 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से हराया। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नकुसान पर 143 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से मोईन अली ने तीन और रवींद्र जडेजा ने दो विकेट झटके। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की तरफ फाफ डुप्लेसी ने 33 और अंबाती रायडू ने 27 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से चेतन सकारिया ने तीन और क्रिस मौरिस ने दो विकेट चटकाए। यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। 

ALL LIVE UPDATES:

11:16 PM: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से हराया। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। 

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

11:13 PM: 19.2 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनादकट ने दिया जडेजा को आसान सा कैच। 

11:11 PM: 18.6 ओवर में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर राहुल तेवतिया ने थमाया ऋतुराज गायकवाड को कैच। राहुल 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

11:06 PM: 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 122/7, जयदेव उनादकट 19 और राहुल तेवतिया 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी दो ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 67 रन बनाने हैं। 

10:57 PM: 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 105/7, राहुल तेवतिया 3 और जयदेव उनादकट 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच मे अब महज औपचारिकता बची है और चेन्नई की जीत निश्चित नजर आ रही है। 

10:50 PM: 14.3 ओवर में मोईन अली की गेंद पर क्रिस मौरिस बिना खाता खोले हुए आउट। जीत की तरफ चेन्नई सुपर किंग्स। मोईन अली और जडेजा की जोड़ी ने तीन ओवर में मैच की तस्वीर ही पलट कर रख दी है। 

10:48 PM: 14.1 ओवर में  मोईन अली की गेंद पर रियान पराग ने थमाया जडेजा को कैच। रियान 7 गेंदों का सामना करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए। 

10:42 PM: 12.5 ओवर में मोईन अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए डेविड मिलर, मिलर 5 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हुए। बटलर का विकेट क्या गिरा राजस्थान की पारी एकदम से बुरी तरह से लड़खड़ाई गई है और टीम ने पिछली 11 गेंदों में अपनी तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

10:39 PM: 11.6 ओवर में जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए शिवम दुबे। शिवम ने 20 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली। 

10:35 PM: 11.1 ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर जोस बटलर हुए बोल्ड। बटलर 35 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। यह इस मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है। पहले दो ओवर में 21 खाने के बाद जडेजा ने बहुत बड़ा विकेट चटकाया है। 

 10:27 PM: 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 81/2, शिवम दुबे 15 और जोस बटलर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने पिछले पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 38 रन बनाए हैं। 

10:21 PM: 9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 70/2, जोस बटलर 40 और शिवम दुबे 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर के दूसरे ओवर से शिवम ने दो चौके समेत 10 रन बटोरे। अबतक खेले दो मैचों में शिवम कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन आज उनके पास सुनहरा मौका है। 

10:17 PM: 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 60/2, शिवम दुबे 4 और जोस बटलर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा के पहले ओवर से बटलर ने 11 रन बटोरे। बटलर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और बेहद शानदार तरीके से बॉल को टाइम कर रहे हैं। 

10:13 PM: 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 49/2, शिवम दुबे 2 और जोस बटलर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। 

10:06 PM: 5.5 ओवर में सैम करन की गेंद पर संजू सैमसन ने थमाया ड्वेन ब्रावो को कैच। संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन। यह जाहिर तौर पर चेन्नई के लिए बहुत बड़ा विकेट है। नए बल्लेबाज शिवम दुबे आए हैं। 

10:03 PM: 5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 43/1, जोस बटलर 27 और कप्तान संजू सैमसन बिना खाता खोले खेल रहे हैं। बटलर ने दीपक चाहर के तीसरे ओवर से 13 रन बटोरे। राजस्थान के नजरिए यह बेहद अहम है कि बटलर-सैमसन मिलकर एक बड़ी पार्टनरशिप करें।

9:55 PM: 3.5 ओवर में सैम करन की गेंद पर मनन वोहरा ने थमाया जडेजा को कैच। वोहरा 11 गेंदों में 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज के तौर पर कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। 

9:52 PM: 3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 22/0, मनन वोहरा 7 और जोस बटलर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर ने दीपक चाहर के दूसरे ओवर में एक चौके समेत 8 रन बटोरे। 

9:48 PM: 2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14/0, जोस बटलर 8 और मनन वोहरा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैम करन ने अपना पहले ओवर में महज 3 रन दिए। 

9:41 PM: राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो गई है। टीम के लिए जोस बटलर और मनन वोहरा ने पारी का आगाज किया है।

9:23 PM: 20 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं। राजस्थान को इस मैच को जीतने के लिए 189 रन बनाने होंगे। पहले 10 ओवर में सीएसके के बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे, लेकिन चेतन सकारिया ने एक ही ओवर में रैना और रायडू को आउट करके चेन्नई की रनगति पर लगाम लगा दिया। 

9:22 PM: 19.4 ओवर में मुस्ताफिजुर की गेंद पर शार्दुल ठाकुर हुए रनआउट। 

9:18 PM: 19.1 ओवर सैम करन दो रन लेने के चक्कर में हुए रनआउट। चेन्नई को लगा आठवां झटका। नए बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए हैं। 

9:16 PM: 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 173/7, सैम करन 12 और ड्वेन ब्रावो 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। मौरिस ने अपने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके।

 9:11 PM: 18.3 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर जडेजा ने दिया संजू सैमसन को आसान सा कैच। जडेजा 7 गेंदों में 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

9:08 PM: 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 158/6, सैम करन 11 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए। 

9:04 PM: 17.2 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने थमाया जोस बटलर को कैच। धोनी 17 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन बनाकर हुए आउट। 

9:01 PM: 17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 143/5, महेंद्र सिंह धोनी 14 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस मौरिस ने अपने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। 

8:57 PM: 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 133/5, रवींद्र जडेजा 3 और महेंद्र सिंह धोनी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। धोनी बॉल को अच्छे से टाइम नहीं कर पा रहे हैं और वह अबतक 11 गेंदों का सामना कर चुके हैं। 

8:52 PM: 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 127/5, रवींद्र जडेजा 2 और कप्तान धोनी बिना खाता खोले खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया ने अपने तीसरे ओवर में महज 1 रन दिया। चेन्नई को अगर अब यहां से 170 रनों के आसपास का लक्ष्य का देना है तो जरूरी है कि जडेजा-धोनी आखिरी पांच ओवर में तेजी से रन बनाए। 

8:44 PM: 13.5 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर रैना ने थमाया क्रिस मौरिस को आसान सा कैच। रैना 15 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। चेतन ने अपने एक ओवर के अंदर ही राजस्थान की मैच में वापसी करा दी है।  

8:40 PM: 13.2 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर अंबाती रायडू ने रियान पराग को थमाया कैच। रायडू 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर हुए आउट। राजस्थान को यह यकीनन बड़ा विकेट काफी सही समय पर मिला है, रायडू बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे। 

8:32 PM: 12 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 112/3, सुरेश रैना 12 और अंबाती रायडू 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया के इस ओवर में रायडू ने दो लंबे छक्के जड़ते हुए कुल 14 रन बटोरे। रायडू बेहद तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं और राजस्थान के स्पिन गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं। 

8:28 PM: 11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 98/3, सुरेश रैना 11 और अंबाती रायडू 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग के इस ओवर से रायडू और रैना ने 16 रन बटोरे।  

8:21 PM: 9.2 ओवर में राहुल तेवतिया की गेंद पर मोईन अली ने थमाया रियान पराग को कैच। मोईन 20 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। राजस्थान को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।  नए बल्लेबाज अंबाती रायडू आए हैं। 

8:18 PM: 9 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 77/2, सुरेश रैना 1 और मोईन अली 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन दिए। 

8:11 PM: 8 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 66/2, मोईन अली 21 और रैना बिना खाता खोले खेल रहे हैं। दो विकेट गिरने के बावजूद मोईन अली ने चेन्नई की रनगति को लगातार कायम रखा है और वह हर ओवर में एक बड़ा शॉट लगा रहे हैं। 

8:04 PM: 7 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 59/2, मोईन अली 14 और सुरेश रैना बिना खाता खोले खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने दूसरे ओवर में 13 रन दिए।

7:58 PM: 5.4 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर रियान पराग ने पकड़ा फाफ डुप्लेसी का कैच। फाफ 17 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेलकर हुए आउट। 

7:55 PM: 5 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 44/1, फाफ डुप्लेसी 33 और मोईन अली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। फाफ ने जयदेव उनादकट के तीसरे ओवर में तीन चौके और एक छक्के समेत 19 रन बटोरे। 

7:48 PM: 3.5 ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड ने शिवम दुबे को थमाया कैच। गायकवाड 13 गेंदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज ने लगातार तीसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है। 

7:43 PM: 3 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 22/0, फाफ डुप्लेसी 13 और ऋतुराज गायकवाड 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनादकट ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। फाफ काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

7:39 PM: 2 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14/0, फाफ डुप्लेसी 7 और गायकवाड 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। 

7:33 PM: पहले ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5/0, ऋतुराज गायकवाड 5 और फाफ डुप्लेसी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। जयदेव उनादकट ने पहली ही गेंद पर चौका खाने के बाद अगली पांच गेंदें अच्छी फेंकी। 

7:30 PM: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए फाफ डुप्लेसी और ऋतुराज गायकवाड मैदान पर उतरे हैं। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर जयदेव उनादकट फेंक रहे हैं। 

7:05 PM: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला एक युवा कप्तान और एक अनुभवी कैप्टन के बीच में है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसके हाथ लगेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड, फाफ डुप्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर। 

राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग XI: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान। 

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें