फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटCSK vs DC, IPL 2020: आज ये 'खास शतक' पूरे कर सकते हैं धोनी-पंत

CSK vs DC, IPL 2020: आज ये 'खास शतक' पूरे कर सकते हैं धोनी-पंत

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार (25 सितंबर) को होने वाले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी समझने जाने वाले ऋषभ पंत मध्यक्रम में खेलते हैं। धोनी और ऋषभ पंत दोनों ही...

CSK vs DC, IPL 2020: आज ये 'खास शतक' पूरे कर सकते हैं धोनी-पंत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Sep 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार (25 सितंबर) को होने वाले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी समझने जाने वाले ऋषभ पंत मध्यक्रम में खेलते हैं। धोनी और ऋषभ पंत दोनों ही मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। धोनी और पंत के बीच घनिष्ठ आत्मीय रिश्ता है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्सर धोनी,  पंत के मेंटर के रूप में दिखाई पड़ते थे। उम्मीद की जा रही थी कि ऋषभ पंत 2019 के विश्व कप के बाद से खाली हुई धोनी की जगह को भरेंगे, लेकिन पंत ऐसा करने में असफल रहे।

दिल्ली कैपिटल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2020 में आज यानी 25 सितंबर को ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे। भले ऋषभ पंत, धोनी की विरोध टीम में है, लेकिन उन्हें यहां भी पूर्व भारतीय कप्तान से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। हालांकि, धोनी और पंत दोनों ही अपनी अपनी टीमों के साथ सफल हैं, लेकिन कुछ निजी उपलब्धियां भी  हैं। 

अनुष्का शर्मा के जवाब के बाद सुनील गावस्कर ने दी सफाई, 'मैंने कब उन्हें दोषी ठहराया?'

39 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में विकेट के पीछे 100 कैच ले चुके हैं। अगर वह तीन कैच और ले लेते हैं तो दिनेश कार्तिक के बाद सर्वाधिक कैच लेने वाले वह दूसरे विकेटकीपर हो जाएंगे। दिनेश कार्तिक 101 कैच ले चुके  हैं। कुल मिलाकर धोनी 101 कैच ले चुके हैं (विकेटकीपर के रूप में और फील्डर के रूप में), जबकि कार्तिक के आईपीएल में 109 कैच हैं।

वहीं, दूसरी तरफ निजी उपलब्धियों के मामले में ऋषभ पंत छक्कों का शतक पूरा करने से छह छक्के दूर हैं। यदि वह ऐसा कर पाते  हैं तो वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। चेन्नई के खिलाफ छक्कों का शतक शिखर धवन भी पूरा कर सकते हैं। शिखर 96 छक्के लगा चुके हैं। 

विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर अनुष्का शर्मा पर कॉन्ट्रोवर्शियल बयान को लेकर सुनील गावस्कर के सपोर्ट में उतरे फैन्स, शेयर किया कमेंट्री का वीडियो

पहले दो मैचों में निचले क्रम क्रम में आने पर आलोचना झेल चुके धोनी उम्मीद है कि दिल्ली के खिलाफ अपने बल्लेबाजी क्रम को ऊपर ले जाएंगे। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

CSK Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

Delhi Capitals Squad 2020: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगीसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, डेनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्ट्जे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें