CSK Squad IPL 2024 full list of players bought By Chennai Super Kings at IPL auction 2024 Daryl Mitchell Sameer Rizvi Rachin Ravindra CSK Squad IPL 2024: धोनी ब्रिगेड ने नीलामी में खरीदे 6 प्लेयर, ये हैरतअंगेज खरीदारी, चेन्नई का स्क्वॉड कंप्लीट , Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़CSK Squad IPL 2024 full list of players bought By Chennai Super Kings at IPL auction 2024 Daryl Mitchell Sameer Rizvi Rachin Ravindra

CSK Squad IPL 2024: धोनी ब्रिगेड ने नीलामी में खरीदे 6 प्लेयर, ये हैरतअंगेज खरीदारी, चेन्नई का स्क्वॉड कंप्लीट

Chennai Super Kings Squad IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में 6 खिलाड़ी खरीदाकर अपना स्क्वॉड कंप्लीट कर लिया। चेन्नई ने सबसे ज्यादा पैसे डेरिल मिचेल के लिए खर्च किए।

Md.Akram लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 19 Dec 2023 09:52 PM
share Share
Follow Us on
CSK Squad IPL 2024: धोनी ब्रिगेड ने नीलामी में खरीदे 6 प्लेयर, ये हैरतअंगेज खरीदारी, चेन्नई का स्क्वॉड कंप्लीट

CSK Squad IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को आईपीएल ऑक्शन 2024 में 6 खिलाड़ी खरीदे। पांच बार खिताब जीतने वाली सीएसके का अब 25 खिलाड़ियों का स्कॉड कंप्लीट हो गया है। चेन्नई 31.4 करोड़ रुपये की रकमद के साथ नीलामी में उतरी थी। सीएसके ने डेरिल मिचेल, समीर रिजवी और रचिन रविंद्र के रूप में तीन हैरतअंगेज खरीदारी की। फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल के सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। मिचेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थे और चेन्नई ने 14 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा। बता दें कि मिचेल पिछले साल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई ने समीर रिजवी के लिए 8 करोड़ 40 लाख रुपये अपने पर्स से दिए। अनकैप्ड रिजवी का बेस प्राइस महज 20 लाख था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिजवी खुद इतनी बड़ी बोली से हैरान नजर आए। सीएसके ने न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को 1.8 करोड़ रुपये में लेकर चौंकाया। उनका बेस प्राइस 50 लाख था। रचिन ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचाकर सूर्खियां बोटरीं। चेन्नई में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की वापसी हो गई है। ठाकुर का बेस प्राइस 2 करोड़ था और चेन्नई को उनके लिए 4 करोड़ खर्च करने पड़े। बता दें कि एमएस धोनी के नेतृ्त्व वाली चेन्नई ने नीलामी से पहले बेन स्टोक्स और काइल जैमिसन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।

सीएसके द्वारा आईपीएल ऑक्शन 2024 में खरीदे गए प्लेयर: डेरिल मिचेल (14 करोड़ रुपये),  रचिन रवींद्र (1.8 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़ रुपये), समीर रिजवी (8.40 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 रुपये) करोड़ रुपये), अवनीश राव अरवेली (20 लाख रुपये)।  

सीएसके का आईपीएल 2024 के लिए फुल स्कॉड: एमएस धोनी (कप्तान) (विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अवनीश राव अरवेली, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद , मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर , समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, महेश थीक्षाना।