कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर कर्ण शर्मा, दान किए 5 लाख रुपये

Mohan Kumar एजेंसी, मेरठ
share

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे और वर्तमान में आईपीएल और रेलवे टीम से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने कोविड के खिलाफ संघर्ष में मदद के तौर पर पांच लाख रुपये दान किए हैं। कर्ण ने यह धनराशि...

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर कर्ण शर्मा, दान किए 5 लाख रुपये

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे और वर्तमान में आईपीएल और रेलवे टीम से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने कोविड के खिलाफ संघर्ष में मदद के तौर पर पांच लाख रुपये दान किए हैं। कर्ण ने यह धनराशि कोविड पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही गौतम गंभीर फाउंडेशन को दिए हैं। उन्होंने साथ ही लोगों से भी कोरोना महामारी के दौरान एक दूसरे की मदद की अपील की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कर्ण शर्मा आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं, जिसमें इनका पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। हालाकि इन्हें अभी इस सीजन में मौका नहीं मिला, तभी आईपीएल पर भी कोरोना का साया छा गया।

महिला बिग बैश लीग में धमाल मचाने को तैयार शेफाली वर्मा, इस टीम से खेलते आएंगी नजर

आईपीएल  बंद होने के बाद मेरठ अपने घर पहुंचे कर्ण शर्मा ने बताया कि महामारी के दौर में हर हाथ थोड़ा-थोड़ा कर आगे बढ़ेंगे तो लोगों की अधिक से अधिक मदद हो सकेगी। इसी सोच के साथ उन्होंने भी इस दिशा में कार्य कर रही क्रिकेट और सांसद गौतम गंभीर की संस्था के कार्यों को आर्थिक योगदान दिया है। आईपीएल बंद होने पर कर्ण शर्मा ने कहा कि जिस तरह संक्रमण खिलाड़ियों में भी बढ़ रहा था उसे देखते हुए जो निर्णय लिया गया है वहीं सबके हित में हैं। खिलाड़ी सुरक्षित रहेंगे तो खेल तो आगे भी हो सकेंगे।

भारत के खिलाफ गाबा टेस्ट की हार पर अपने बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं टिम पेन

आईपीएल के आयोजन को लेकर कर्ण शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई फैसला करेगी कि आइपीएल कहां होगा। बीसीसीआई की ओर से भारत में या कहीं और भी मैचों का आयोजन होगा तो सभी खिलाड़ी दोबारा खेलने जरूर जाएंगे। कर्ण ने बताया कि इस पर निर्णय होते ही टीमों और खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। कर्ण शर्मा ने कहा कि वे दोबारा खेलने को लेकर तैयार हैं।
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।