फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी? जानिए कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा

IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी? जानिए कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया...

IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धौनी? जानिए कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा
भाषा।,चेन्नई। Wed, 01 May 2019 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जाएगा। फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'धौनी ठीक हो रहे हैं। वह पिछले सप्ताह बीमार थे। हम उनके खेलने पर फैसला कल लेंगे।' धौनी ने अभ्यास में भी भाग नहीं लिया। महेंद्र सिंह धौनी बीमार चल रहे हैं। बुखार के कारण वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे।

Read Also: IPL 2019: बारिश के कारण बेनतीजा रहा बैंगलोर और राजस्थान का मैच

डु प्लेसिस और जडेजा होंगे उपलब्ध 
दक्षिण अफ्रीका के फैफ डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा,'फैफ ठीक है। जडेजा भी अभ्यास कर रहा है। वे कल खेल सकते हैं।' धौनी के नहीं खेलने पर उसकी भरपाई कैसे करेंगे, यह पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा,'हमारे पास कई बड़े खिलाड़ी हैं जो चल नहीं पा रहे। हमें आखिरी चार मैचों में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी।' 

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें