भारत ने अहमदाबाद टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने दो दिन के अंदर ही 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत को जीत के लिए 49 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारत ने 7.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस मैच में आर अश्विन ने 400 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ, तो वहीं होम ग्राउंड पर अक्षर पटेल ने कुल 11 विकेट (पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में छह) झटके। रोहित ने पहली पारी में 66 रनों का योगदान दिया था और दूसरी पारी में 25 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने महज दो दिन में टेस्ट मैच जीता है।
08:08 PM: इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी टेस्ट कम से कम ड्रॉ कराना होगा। सीरीज का रिजल्ट भारत के पक्ष में 2-1 या 3-1 से रहने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी।
India top the table 👏
— ICC (@ICC) February 25, 2021
They now need to win or draw the last Test to book a place in the #WTC21 final 👀#INDvENG pic.twitter.com/FQcBTw6dj6
07:50 PM: सात ओवर में भारत का स्कोर 35/0 था। इसके बाद जो रूट गेंदबाजी करने आए, रोहित शर्मा ने पहले लगातार दो चौके लगाए और फिर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। रोहित 25 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
07:39 PM: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, रोहित शर्मा 6 और शुभमन गिल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:34 PM: डिनर ब्रेक के बाद खेल शुरू। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 38 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
06:56 PM: डिनर ब्रेक तक भारत का स्कोर 11/0, रोहित शर्मा 6 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:37 PM: दूसरी पारी में महज 81 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम। भारत के सामने इंग्लैंड ने रखा जीत के लिए 49 रनों का लक्ष्य।
CLICK HERE FOR LIVE CRICKET SCORECARD
CLICK HERE FOR LIVE HINDI CRICKET COMMENTARY
06:31 PM: 29.4 ओवर में अश्विन की गेंद पर जैक लीच ने थमाया रहाणे को आसान सा कैच। लीच 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
06:26 PM: 28.2 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर अक्षर की गेंद पर आउट हुए बेन फोक्स, फोक्स ने 8 रनों की पारी खेली।
06:18 PM: 27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/7, फोक्स 7 और जैक लीच 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:07 PM: 23.2 ओवर में अश्विन ने आर्चर को किया आउट और इसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अश्विन टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और कपिल देव 400 विकेट हासिल ले चुके हैं।
05:59 PM: 21.5 ओवर में अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए ओली पोप। पोप ने 12 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर आए हैं।
05:50 PM: 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 56/5, ओली पोप 5 और बेन फोक्स 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:47 PM: 18.5 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए जो रूट। रूट ने 19 रन बनाए। अक्षर पटेल ने इस पारी में यह अपना चौथा विकेट चटकाया है। बेन फोक्स नए बल्लेबाज क्रीज आए हैं।
05:39 PM: 17.2 ओवर में अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए बेन स्टोक्स, स्टोक्स ने 25 रनों की पारी खेली। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स को 11वीं बार आउट किया है। नए बल्लेबाज ओली पोप आए हैं।
05:33 PM: 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 48/3, जो रूट 17 और बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:31 PM: अक्षर पटेल की गेंद पर जो रूट को ऑन फील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की अपील पर आउट करार दिया, लेकिन रूट ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू में रूट का बल्ला टच होता दिखाई दिया और थर्ड अंपायर ने उनको नॉटआउट दिया। जो रूट क्रीज पर बरकरार हैं।
05:21 PM: 12.5 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर स्टोक्स ने एक रन लिया और इसके साथ ही इंग्लैंड ने भारत की लीड को खत्म कर दिया है। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 34/3, रूट 14 और स्टोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:16 PM: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/3, जो रूट 13 और बेन स्टोक्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:06 PM: 8.3 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए डॉमिनिक सिब्ले। सिब्ले ने 7 रन बनाए। नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स आए हैं।
05:03 PM: 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 19/2, रूट 12 और सिब्ले 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:51 PM: 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 10/2, रूट 5 और सिब्ले 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:39 PM: 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1/2, सिब्ले 0 और रूट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:36 PM: दूसरी पारी की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने किया जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड। बेयरस्टो बिना खाता खोले लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज जो रूट आए हैं।
04:32 PM: इंग्लैंड की दूसरी पारी की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने किया जैक क्रॉले को बोल्ड। क्रॉले बिना खाता खोले लौटे पवेलियन।
04:31 PM: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू। जैक क्रॉले और डॉमिनिक सिब्ले क्रीज पर मौजूद।
04:10 PM: पहली पारी में 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया। रूट की गेंद पर बुमराह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। बुमराह ने 1 रन बनाए, जबकि ईशांत 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। जो रूट ने झटके पांच विकेट।
03:59 PM: 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/9, ईशांत 9 और बुमराह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त 32 रनों की हो चुकी है।
03:48 PM: 49.1 ओवर में जो रूट की गेंद पर अश्विन ने थमाया जैक क्राउली को कैच। अश्विन 17 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
03:42 PM: 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/8, अश्विन 16 और ईशांत शर्मा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:30 PM: 45.3 ओवर में जो रूट की गेंद पर आउट हुए अक्षर पटेल। अक्षर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रूट ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट चटकाए।
03:27 PM: 45.1 ओवर में जो रूट की गेंद पर बिना खाता खोले बोल्ड हुए वॉशिंगटन सुंदर।
03:12 PM: 41.1 ओवर में जो रूट की गेंद पर पंत ने थमाया फोक्स को कैच। पंत एक रन बनाकर लौटे पवेलियन। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/6, अश्विन 2 और वॉशिंगटन सुंदर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:05 PM: भारत को लगा बड़ा झटका। जैक लीच की गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा। रोहित ने 66 रनों की पारी खेली।
2:58 PM: 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/4, रोहित शर्मा 66 और पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 3 रनों की हो गई है।
02:53 PM: 38.2 ओवर में जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए अजिंक्य रहाणे। रहाणे 7 रन बनाकर पवेलियन लौटै। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज आए हैं।
02:50 PM: 36.6 ओवर में जैक लीच की गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया और इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड के 112 रनों के स्कोर को पार कर लिया है।
02:42 PM: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/3, रोहित शर्मा 66 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं।
02:30 PM: डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू। रोहित शर्मा 57 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन फेंक रहे हैं।