भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल डेब्यू कर रहे हैं। चेन्नई में इंग्लैंड के हाथों पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद टीम इंडिया इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। इस मैच का नतीजा भारत के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि इस मैच में हार से वो टेस्ट सीरीज जीतने से तो चूक ही जाएगा, साथ ही साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का मौका भी गंवा देगा।
IND-ENG 2nd Test, Day-1 ALL UPDATES-
05:06 PM: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 300 रन। इंग्लैंड के नाम रहा आखिरी सेशन। ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
04:53 PM: 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 290/6, पंत 27 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:40 PM: 82.3 ओवर में जो रूट की गेंद पर अश्विन ने ओली पोप को थमाया आसान सा कैच। अश्विन 13 रन बनाकर हुए आउट। इंग्लैंड ने की मैच में वापसी।
CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD
CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY
04:29 PM: 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 271/5, पंत 13 और अश्विन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले दो ओवरों में पंत और अश्विन ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए हैं।
04:10 PM: 75.2 ओवर में मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हुए अजिंक्य रहाणे। रहाणे ने 67 रनों की पारी खेली। 76 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250/5, अश्विन 1 और पंत जीरो रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:58 PM: 72.6 ओवर में जैक लीच की गेंद पर रोहित शर्मा ने थमाया मोईन अली को कैच। रोहित 161 रनों की शानदार पारी खेलकर लौटे पवेलियन।
03:33 PM: 67.4 ओवर में रूट की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने 150 रन पूरे किए। 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर 233/3, रोहित 153 और रहाणे 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:19 PM: 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/3, रोहित 148 और रहाणे 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:57 PM: 59.6 ओवर में मोईन अली की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही अजिंक्य रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 207/3, रोहित शर्मा 136 और रहाणे 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:48 PM: 57.5 ओवर में मोईन अली की गेंद पर रहाणे ने लगाया शानदार चौका और इसके साथ ही भारत के 200 रन पूरे हुए। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200/3, रहाणे 45 और रोहित 134 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:41 PM: 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189/3 रोहित 132 और रहाणे 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम को विकेट की तलाश है। रोहित और रहाणे के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
02:32 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।
02:13 PM: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 189/3, रोहित शर्मा 132 और रहाणे 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:01 PM: रोहित और रहाणे की जोड़ी ने भारत को संकट से निकालते हुए चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। टीम का स्कोर 187-4 है। रोहित की सेंचुरी के बाद रहाणे भी फिफ्टी के काफी नजदीक हैं।
1⃣0⃣0⃣-run partnership! 👏👏@ImRo45 & @ajinkyarahane88 complete a fine century stand as #TeamIndia move closer to 190 in the 2nd @Paytm #INDvENG Test! 👌👌
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/vtvsfaIfLn
01:33 PM: 86 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रोहित शर्मा का है जो 109 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने चौथे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे संग 50 रनों से ज्यादा रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।
01:19 PM: भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 14 चौके और दो चौके लगाए हैं। उनके साथ अजिंक्य रहाणे 26 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 148-3 है।
12:40 PM: लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड भारतीय बल्लेबाजों के सामने कसी गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे रोहित शर्मा के शतक का इंतजार बढ़ता जा रहा है। भारत का स्कोर 116-3 है। रोहित 82 रन बनाकर नाबाद हैं।
12:12 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा 80 रन बनाकर नाबाद हैं और शतक के काफी नजदीक हैं। भारत ने पहले सेशन में पुजारा और विराट जैसे महत्वपूर्ण विकेट गंवाए।
11:35 AM: भारत इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का लंच ब्रेक हो गया है। टीम इंडिया ने इस दौरान 106-3 का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से रोहित शर्मा शानदार 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस सेशन में शुभमन गिल और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
11:14 AM: इंग्लैंड के मोईन अली ने टीम को अब तक का सबसे बड़ा विकेट दिलाते हुए भारत के कप्तान विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। विराट बिना खाता खोले अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
11:10 AM: इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने शानदार बॉलिंग करते हुए टीम को चेतेश्वर पुजारा के रूप में बड़ी विकेट दिलाई। पुजारा 58 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रोहित के संग 85 रनों की साझेदारी की।
10:46 AM: भारत के सलामी बल्लेबबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए मात्र 47 गेंदें ही ली।
10:40 AM: भारत ने रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की शानदर बल्लेबाजी के दम पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा अपनी फिफ्टी के काफी नजदीक हैं। वो अब तक अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
10:15 AM: गिल के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद रोहित और पुजारा की जोड़ी टीम की पारी संवारने में जुटे हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट निकले हैं। इंग्लैंड की तरफ से ओली स्टोन शानदार बॉलिंग कर रहे हैं।
09:42 AM: टीम इंडिया की इस मैच में शुरुआत काफी खराब रही है। पिछले मैच में अच्छी पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ओली स्टोन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Big wicket for England 👀
— ICC (@ICC) February 13, 2021
Olly Stone traps Shubman Gill in front in only the second over of the match!#INDvENG ➡️ https://t.co/DSmqrU68EB pic.twitter.com/Ax15BtPtVU
09:33 AM: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी क्रीज पर है।
09:05 AM: इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन- राेहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।
2nd Test. India XI: R Sharma, S Gill, C Pujara, V Kohli, A Rahane, R Pant, A Patel, R Ashwin, K Yadav, I Sharma, M Siraj https://t.co/Hr7Zk2BVcc #INDvENG @Paytm
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
09:04 AM: यहां देखें इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन- रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, डेनियल लॉरेंस, जो रूट, बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोईन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली स्टोन।
2nd Test. England XI: R Burns, D Sibley, D Lawrence, J Root, B Stokes, O Pope, B Foakes, M Ali, J Leach, S Broad, O Stone https://t.co/Hr7Zk2BVcc #INDvENG @Paytm
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
09:00 AM: भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अक्षर पटेल आज डेब्यू कर रहे हैं।
Toss Update: #TeamIndia have won the toss & elected to bat against England in the 2nd @Paytm #INDvENG Test at Chepauk! pic.twitter.com/9q28PbUxZ7
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021