फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs ENG, 1st Test Day-4 Stumps: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 39/1, जीत से अभी 381 रन दूर

IND vs ENG, 1st Test Day-4 Stumps: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 39/1, जीत से अभी 381 रन दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन...

Cheteshwar Pujara and Shubman Gill (BCCI: File Photo)
1/ 8Cheteshwar Pujara and Shubman Gill (BCCI: File Photo)
Rohit Sharma (BCCI)
2/ 8Rohit Sharma (BCCI)
England vs India Photo-BCCI
3/ 8England vs India Photo-BCCI
English Captain Joe Root Photo-Twitter
4/ 8English Captain Joe Root Photo-Twitter
Virat Kohli R Ashwin Photo-BCCI
5/ 8Virat Kohli R Ashwin Photo-BCCI
England Cricket Team Photo-ICC
6/ 8England Cricket Team Photo-ICC
England vs India Washington Sundar Photo-BCCI
7/ 8England vs India Washington Sundar Photo-BCCI
Jack Leach r ashwin photo-ICC
8/ 8Jack Leach r ashwin photo-ICC
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 08 Feb 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 15 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने थे। टीम इंडिया को जीत के लिए मैच के आखिरी दिन 381 रन और बनाने होंगे और वहीं इंग्लैंड को भारत के 9 विकेट झटकने होंगे। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और मैच के पांचवें दिन पहला सेशन काफी अहम होगा। पहले सेशन में जो भी टीम दबदबा बना लेगी, उसके लिए मैच में संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। चौथे दिन के खेल के बाद मैच के तीनों रिजल्ट संभव नजर आ रहे हैं, भारत या इंग्लैंड जीत सकते हैं या फिर मैच ड्रॉ भी हो सकता है। 

IND-ENG 1st Test, Day-4 ALL UPDATES-

4:03 PM: चौथे दिन का खेल खत्म। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में भारत ने एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने इस तरह से भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत अभी भी जीत से 381 रन दूर है।

4:32 PM: 5.3 ओवर में भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 20 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित का विकेट जैक लीच के खाते में गया, लीच की गेंद को पढ़ने में रोहित पूरी तरह से फेल हुए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल का साथ देने क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा आए हैं।

4:30 PM: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर दूसरी पारी में 25/0 है। शुभमन गिल 13 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित और शुभमन ने अभी तक तेज बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

4:10 PM: रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे हैं। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर पहला ओवर कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 420 रनों की जरूरत है।

4:02 PM: इंग्लैंड की दूसरी पारी का आखिरी विकेट आर अश्विन के खाते में गया। अश्विन ने अपनी ही गेंद पर जेम्स एंडरसन का कैच लपका और इस तरह से इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई। अश्विन ने दूसरी पारी में छह विकेट झटके।

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

3:56 PM: इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अपना 9वां विकेट 178 रनों पर गंवाया। आर अश्विन की गेंद पर जोफ्रा आर्चर बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की बढ़त 419 रनों की हो चुकी है। यह इस पारी में अश्विन का पांचवां विकेट भी है। जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।

3:45 PM: बटलर के आउट होते ही अश्विन ने डोमिनिक बेस को भी पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन हो गया है। ऑर्चर और लीच क्रीज पर मौजूद हैं।

3:37 PM: इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। जोस बटलर भी 24 रन बनाकर शाहबाज नदीम का शिकार हुए। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 165 रन पर पहुंच गया है।

3:29 PM: इंग्लैंड की कुल बढ़त 400 के पार पहुंच गई है। डोमिनिक बेस और बटलर ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है। 40 ओवरों के बाद इंग्लैंड का कुल स्कोर 160 रन पहुंच गया है।

3:23 PM: दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा। बटलर और बेस क्रीज पर जमे। 

3:16 PM: दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 36 ओवर के बाद 146 रन बना लिए थे। बटलर और डोमिनिक बेस ने पारी को संभाला लिया है। इंग्लैंड की बढ़त धीरे-धीरे 400 के करीब पहुंच रही है।

3:05 PM: बटलर और बेस इंग्लैंड की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी पारी में 34 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड 6 विकेट नुकसान सर 142 रन बना लिए थे। भारत पर इंग्लैंड की कुल बढ़त 383 रनों की हो गई है।

3:00 PM : जो बटलर और डोमिनिक बेस धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। बटलर इस समय 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं डोमिनिक बेस 4 रन बनाकर बटलर का साथ दे रहे हैं।

02:45 PM : ओली पोप के रूप में इंग्लैंड का एक और विकेट गिर गया है। ओली पोप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहबाज नदीम ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 29 ओवर के बाद 133 रन बना लिए थे। क्रीज पर बटलर और बेस मौजूद हैं।

02:36 PM: टी ब्रेक के बाद एक बार फिर मैच शुरू हो गया है। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।

02:15 PM: इंग्लैंड ने चौथे दिन टी ब्रेक तक दूसरी पारी में 119-5 का स्कोर बना लिया है। इसी के साथ टीम की कुल बढ़त 360 रनों की हो गई है।

01:55 PM: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। रूट के विकेट के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम के पास कुल बढ़त 346 रनों की है।

01:52 PM: इंग्लैंड ने भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बीच अपनी दूसरी पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ टीम कुल बढ़त 350 के करीब हो गई है। टीम के कप्तान जो रूट ने इस समय कप्तानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 40 रन बना लिए हैं। 

01:24 PM: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का विकेट झटककर भारत को मैच में वापस ला दिया है। इंग्लैंड ने स्टोक्स के रूप में चौथा विकेट गंवाया। उनकी कुल बढ़त 312 रनों की हुई है।

01:05 PM: भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने डेनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई। भारत यहां चाहेगा कि वो इंग्लिश कप्तान जो रूट का विकेट हासिल कर मेहमान टीम पर दवाब बनाए।

01:00 PM: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने डोमिनिक सिब्ली के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा। उन्हाेंने आते ही भारतीय गेंदबाजों पर हल्ला बोलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। वो अब तक अपनी पारी में 11 गेंदों पर 21 रन बना चुके हैं। इसमें चार चौके शामिल है। इसी के साथ टीम का स्कोर भी 50 के पार हो गया है।

12:45 PM: भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टिक कर खेल रहे डोमिनिक सिब्ली को पवेलियन की राह दिखाई है। सिब्ली ने 37 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। टीम का स्कोर 32-2 है।

12:15 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे दिन के लंच-ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस और डोमिनिक सिब्ली बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी का एकमात्र विकेट आर अश्विन ने लिया है। टीम का स्कोर इस समय 6-1 है।

11:35 AM: पहले टेस्ट के चौथे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड ने इस दौरान अपनी दूसरी पारी में 1-1 का स्कोर बनाया। इसके साथ टीम की कुल लीड 242 रनों की हो गई है। दूसरी पारी में आर अश्विन ने रोरी बर्न्स को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

11:18 AM: इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी 337 रनों पर समेटकर 241 रनों की लीड ले ली है। हालांकि टीम के पास फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन टीम ने दूसरी पारी में बैटिंग करने का फैसला किया।

11:02 AM: इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाजी जेम्स एंडरसन ने ईशांत शर्मा को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया है। भारत को इस समय फॉलोऑन से बचने के लिए 55 रनों की जरूरत है। वॉशिंगटन सुंदर 71 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:48 AM: इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने आज का दूसरा विकेट लेते हुए शाहबाद नदीम को पवेलियन भेजा। यह भारतीय पारी का आठवां विकेट था। इसी के साथ भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को अभी फॉलोऑन बचाने के लिए 66 रनों की जरूरत है।

10:26 AM: इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए आर अश्विन को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। अश्विन ने 91 गेंदों पर 31 रनों की टिकाऊ पारी खेली। टीम का स्कोर 305-7 है।

10:15 AM: भारत ने सुंदर-अश्विन के शानदार खेल के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान अश्विन 30 जबकि सुंदर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:51 AM: भारत के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। इसी के साथ टीम का स्कोर भी 300 के करीब पहुंच गया है। यह सुंदर के करियर की दूसरी टेस्ट फिफ्टी है। उनके साथ आर अश्विन भी 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:47 AM: कल के नाबाद बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन ने आज आते ही कुछ आकर्षक शॉट लगाए हैं। इस दौरान सुंदर धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। भारत का स्कोर इस समय 274-6 है।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत अभी पहली पारी में 321 रन पीछे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें