फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट IND vs ENG, 1st Test Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 257/6, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

IND vs ENG, 1st Test Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 257/6, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की जंग शुरू हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला...

 IND vs ENG, 1st Test Day-3:  तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 257/6, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 07 Feb 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की जंग शुरू हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की टीम ने 6 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 578 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने तीन-तीन जबकि ईशांत शर्मा और शाहबाज नदीम ने दो-दो विकेट लिए।

 

IND-ENG 1st Test, Day-3 ALL UPDATES-

05:01 PM: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 257 रन। अश्विन 8 और सुंदर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

04:54 PM: 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 252/6, वॉशिंगटन सुंदर 32 और अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

04:44 PM: 69.1 ओवर में जैक लीच की गेंद पर आर्चर ने छोड़ा वॉशिंगटन सुंदर का कैच। सुंदर 25 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 70 ओवर का बाद भारत का स्कोर 247/6, सुंदर 27 और अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:40 PM: 69 ओवर के बाद भारत का स्कोर 245/6, वॉशिंगटन सुंदर 25 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:17 PM: 63.2 ओवर में जैक लीच की गेंद सुंदर के पैड पर आकर लगी और ऑन फील्ड अंपायर के नॉटआउट दिए जाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने रिव्यू का इस्तेमाल किया, लेकिन बॉल स्टंप के ऊपर से जाती हुई दिखी। वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर बरकरार हैं। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 237/6, सुंदर 19 और अश्विन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:01 PM: 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 229/6, वॉशिंगटन सुंदर 16 और अश्विन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:47 PM: भारत को लगा छठा झटका।  56.4 ओवर में डॉमिनिक बेस की गेंद पर पंत ने थमाया जैक लीच को आसान सा कैच। पंत ने 88 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन आए हैं। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/6, सुंदर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:40 PM: 56 ओवर के  बाद भारत का स्कोर 221/5, पंत 87 और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

03:27 PM: 51.6 ओवर में पंत ने जैक लीच की गेंद पर लगाया लंबा सिक्स और इसके साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हुए। 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/5, पंत 82 और सुंदर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

03:19 PM: 50.4 ओवर में डॉम बेस की गेंद पर पुजारा ने थमाया रोरी बर्न्स को कैच। पुजारा 73 रन बनाकर लौट पवेलियन। इंग्लैंड को मिली पांचवीं सफलता। नए बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर आए हैं। 

03:14 PM: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/4, पंत 72 और पुजारा 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:54 PM: 44.6 ओवर में एंडरसन की गेंद पुजारा के हाथों पर आकर काफी जोर से लगी। फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और उन्होंने पुजारा के दाएं हाथ को चैक किया। पुजारा अब ठीक हैं और बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 172/4, पुजारा 57 और पंत 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:47 PM: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/4, पंत 63 और पुजारा 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

02:34 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद। 

02:16 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का टी ब्रेक हो गया है। भारत का स्कोर इस समय 154-4 है। चेतेश्वर पुजारा 53 और ऋषभ पंत 54 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम पहली पारी में इंग्लैंड से 424 रन पीछे है।

02:06 PM: चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी जड़ दी है। इसके साथ ही टीम का स्कोर 150 के पार हो गया है।

01:35 PM: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आते ही आक्रामक रुख अपना लिया है। उन्होंने अब तक 19 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बना लिए हैं। इसी के साथ टीम का स्कोर 100 के पार हो गया है।

01:12 PM: इंग्लैंड के स्पिनर डोमिनिक बेस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसके साथ ही भारत ने 100 रनों से पहले ही चार विकेट गंवा दिए हैं। इस समय चेतेश्वर पुजारा का साथ देने विकेटकीपर ऋषभ पंत आए हैं। भारत का स्कोर 73-4 है। भारत अभी 505 रन पीछे है।

 

01:00 PM: इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस ने टीम इंडिया को बड़ा झटका देते हुए कप्तान विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। विराट ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई।

12:38 PM: चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने शुरुआती झटकों से टीम को उबारते हुए 10 ओवरों में कोई और झटका नहीं लगने दिया है। इस दौरान दोनों ने 23 रन जोड़े। टीम का स्कोर इस समय 67-2 है।

12:15 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर इस समय टीम के दो सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं।

11:35 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। टीम इंडिया ने इस दौरान 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। टीम अभी पहली पारी में इंग्लैंड से 519 रन पीछे हैं। विराट कोहली 4 और चेतेश्वर पुजारा 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

11:18 AM: सलामी जोड़ी के विकेट गंवाने के बाद भारत ने इस मैच में 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी मौजूद हैं।

11:10 AM: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत को दूसरा झटका देते हुए शुभमन गिल को चलता किया। गिल ने इस दौरान 28 गेंदों पर 29 रनों की तेज पारी खेली। इसमें पांच चौके शामिल हैं।

11:07 AM: रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद शुभमन गिल का साथ चेतेश्वर पुजारा दे रहे हैं। इस दौरान गिल काफी तेज खेल रहे हैं। 

10:37 AM: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत को पहला झटका देते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

10:24 AM: इंग्लैंड के पहली पारी में 578 रनों का पहाड़नुमा स्कोर बनाने के बाद भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। टीम के लिए युवा शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

10:15 AM: इंग्लैंड की पहली पारी 578 रनों पर समाप्त, भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने लिए तीन-तीन विकेट। 

09:57 AM: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डोमिनिक बेस को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को नौवीं सफलता दिलाई। इसके साथ ही इंग्लैंड ऑलआउट होने से बस एक विकेट दूर है।

 

09:45 AM: आज मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश इंग्लैंड टीम के बचे हुए दोनों विकेट जल्द हासिल कर उन्हें ऑलआउट करने पर है। लीच और बेस ने नौवें विकेट के लिए अब तक 35 रनों की साझेदारी कर दी है।

 

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की तरफ से जैक लीच और डोमिनिक बेस बल्लेबाजी कर रहे हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें