फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकोविड-19: लॉकडाउन के दौरान घर में बोर हुए डेविड वॉर्नर, लोगों से पूछा अब क्या करूं, इंडियन फैन्स बोले- रामायण और महाभारत देखिए

कोविड-19: लॉकडाउन के दौरान घर में बोर हुए डेविड वॉर्नर, लोगों से पूछा अब क्या करूं, इंडियन फैन्स बोले- रामायण और महाभारत देखिए

कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) से दुनिया के ज्यादातर देश जूझ रहे हैं। इस बीच दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दुनिया के ज्यादातर स्पोर्ट्स...

कोविड-19: लॉकडाउन के दौरान घर में बोर हुए डेविड वॉर्नर, लोगों से पूछा अब क्या करूं, इंडियन फैन्स बोले- रामायण और महाभारत देखिए
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 30 Mar 2020 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) से दुनिया के ज्यादातर देश जूझ रहे हैं। इस बीच दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दुनिया के ज्यादातर स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो स्थगित हुए हैं या फिर रद्द किए गए हैं। ऐसे में खिलाड़ी भी अपने घरों में लॉकडाउन हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेट डेविड वॉर्नर भी अपने घर में लॉकडाउन हो गए हैं और अब बोर भी होने लगे हैं। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर फैन्स से मदद मांगी, जिसके बाद उन्हें मजेदार जवाब मिल रहे हैं।

वॉर्नर ने ट्वीट में लिखा, 'घर में क्या किया जाए, मेरे पास अब आइडिया खत्म हो रहे हैं।' इस पर इंडियन फैन्स ने मजेदार जवाब दिए हैं। आपको बता दें कि वॉर्नर भारत में भी काफी लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल खिताब जीत चुका है। कुछ फैन्स ने उनसे कहा कि वो रामायण और महाभारत देख सकते हैं। कुछ फैन्स ने लिखा कि वो अपने फैन्स के लिए इस दौरान तेलुगू सीख सकते हैं।

कुछ ऐसे मजेदार कमेंट्स आए हैं-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें