कोविड-19: उम्मीद से अधिक दान मिलने पर ICA करेगा और ज्यादा क्रिकेटरों की मदद 

एजेंसी नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपने सदस्यों के महत्वपूर्ण योगदान से उत्साहित भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पहले से तय 25-30 क्रिकेटरों की जगह 35 से 40 खिलाड़ियों को वित्तीय मदद देने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के बीच संकट...

कोविड-19: उम्मीद से अधिक दान मिलने पर ICA करेगा और ज्यादा क्रिकेटरों की मदद 

अपने सदस्यों के महत्वपूर्ण योगदान से उत्साहित भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पहले से तय 25-30 क्रिकेटरों की जगह 35 से 40 खिलाड़ियों को वित्तीय मदद देने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के बीच संकट में फंसे क्रिकेटरों के लिए आईसीए ने अब तक 57 लाख रुपये का कोष जमा किया है।

आईसीए 22 मई को मदद हासिल करने वाले खिलाड़ियों अंतिम सूची तैयार करेगा। इसमें पांचों क्षेत्र (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और मध्य) के क्रिकेटर शामिल होंगे। आईसीए के सूत्र ने पीटीआई-भाषा को शनिवार को बताया, ''अब तक 57 लाख रुपये (10 लाख रुपये आईसीए का योगदान मिलाकर) जमा किए गए है। इससे आईसीए पहले की तुलना में अधिक क्रिकेटरों की मदद कर सकता है। यह निकाय 22 मई तक और अधिक दान स्वीकार करना जारी रखेगा। इसके बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।''

रमीज राजा ने चुनी भारत-पाक वनडे XI, टीम में सहवाग-सचिन-गावस्कर जैसे धुरंधर मौजूद, इमरान खान बने कप्तान

इसमें उन क्रिकेटरों को मदद की पेशकश की जाएगी, जिनके पास नौकरी नहीं है और जिन्हें बीसीसीआई या उनके संबंधित राज्य संघों से पेंशन नहीं मिलता है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इसके लिए आर्थिक योगदान दिया है।

पिछले साल अस्तित्व में आए आईसीए के साथ 1750 पूर्व क्रिकेटर पंजीकृत हैं। इसके संचालन के लिए फरवरी में बीसीसीआई से 2 करोड़ रुपये का प्रारंभिक अनुदान मिला था। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस महामापरी की वजह से पूरी दुनिया में क्रिकेट टूर्नामेंट्स स्थगित या रद्द हो चुके हैं। आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 

सुनील गावस्कर ने चुनी भारत-पाक कंबाइंड XI, टीम में विराट कोहली-एमएस धोनी जैसे धुरंधरों को नहीं मिली जगह

बता दें कि कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना रोगियों की संख्या 90927 तक पहुंच गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 2872 तक पहुंच गया है। देश में अब तक 34109 रोगी कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।