IPL 2021 PBKS vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ जमकर बोला गेल का बल्ला, काइल जैमीसन के एक ओवर में जड़े पांच चौके, देखें वीडियो

Apr 30, 2021 08:58 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल 2021 का 26 वां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले...

IPL 2021  PBKS vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ जमकर बोला गेल का बल्ला, काइल जैमीसन के एक ओवर में जड़े पांच चौके, देखें वीडियो

आईपीएल 2021 का 26 वां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले  पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में काइल जैमीसन के ओवर में पांच चौके लगाए। गेल ने काइल जैमीसीन के ओवर में चार लगातार चौके मारे इसके बाद पांचवी गेंद पर गेल कोई रन नहीं बना सके लेकिन अंतिम गेंद पर गेल ने फिर से चौका जड़ा।

विराट कोहली का 6 वां ओवर काइल जैमीसन का फैसला बड़ा मंहगा साबित हुआ। गेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाए। गेल ने आउट होने से पहले पंजाब किंग्स की तरफ से तूफानी पारी खेली। डैनियल सैम्स ने क्रिस गेल को आउट किया। गेल ने 24 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने की वजह से पंजाब की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल के साथ प्रभसिमरन सिंह मैदान आए। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान) देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स का प्लेइंग XI: केएल राहुल ( कप्तान), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, क्रिस जोर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ।  

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।