IPL 2021, PBKS vs RCB: मैच के बाद क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल के बीच मची बॉडी दिखाने की होड़, जमकर वायरल हो रही PHOTO

May 01, 2021 07:28 pm ISTShubham Mishra लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल का मैदान पर आमना-सामना हुआ। मैच में गेल अपनी बल्लेबाजी से चहल पर हावी रहे और उनके खिलाफ दमदार शॉट्स लगाए। मैच खत्म होने के बाद चहल यूनिवर्स...

IPL 2021, PBKS vs RCB: मैच के बाद क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल के बीच मची बॉडी दिखाने की होड़, जमकर वायरल हो रही PHOTO

आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल का मैदान पर आमना-सामना हुआ। मैच में गेल अपनी बल्लेबाजी से चहल पर हावी रहे और उनके खिलाफ दमदार शॉट्स लगाए। मैच खत्म होने के बाद चहल यूनिवर्स बॉस से एक और मामले में कॉम्पिटिशन करते नजर आए। चहल और गेल में अपनी बॉडी दिखाने की होड़ मची और दोनों बॉडीबिल्डरों की तरह पोज देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रही है। 

 

— बाबू भाई (@pritesh4532) May 1, 2021

फोटो में चहल और गेल बिना शर्ट के बॉडी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आरसीबी का एक खिलाड़ी उनकी तस्वीर लेते हुए दिख रहा है। चहल और गेल फोटो में स्माइल कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हराया। पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों की तूफानी पारी खेली और वह नॉटआउट रहे। वहीं, गेंदबाजी मे हरप्रीत बरार ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके, जबकि रवि बिश्नोई ने भी बैंगलोर के दो बल्लेबाजों को चलता किया। 

हरप्रीत बरार ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को लगातार गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया, जबकि अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने एबी डिविलियर्स की पारी का भी अंत किया। इस तरह पंजाब के इस गेंदबाज ने महज 7 गेदों में कोहली, मैक्सवेल और डिविलियर्स को पवेलियन की राह दिखाई। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। पंजाब की यह इस सीजन की तीसरी जीत रही, जबकि आरसीबी को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 
 

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।