फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2023 : ऋतुराज गायकवाड़ ने नौ छक्के लगाकर दिग्गजों को किया इंप्रेस, अनिल कुंबले और पार्थिव पटेल ने की जमकर तारीफ

IPL 2023 : ऋतुराज गायकवाड़ ने नौ छक्के लगाकर दिग्गजों को किया इंप्रेस, अनिल कुंबले और पार्थिव पटेल ने की जमकर तारीफ

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल और दिग्गज अनिल कुंबले ने गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता की तारीफ की है। गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 9 छक्के लगाए।

IPL 2023 : ऋतुराज गायकवाड़ ने नौ छक्के लगाकर दिग्गजों को किया इंप्रेस, अनिल कुंबले और पार्थिव पटेल ने की जमकर तारीफ
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 01 Apr 2023 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबर्दस्त टाइमिंग की देन है। गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाये हालांकि शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता।

कुंबले ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ''एक पारी में नौ छक्के लगाना अद्भुत है। उसके छक्के भी बेदाग थे। ऐसा नहीं है कि उसने बहुत जोर लगाने की कोशिश की। उसके छक्के जबर्दस्त टाइमिंग का नतीजा थे।''
भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा, ''ऐसा लग रहा था कि ऋतुराज गायकवाड़ किसी और ही विकेट पर खेल रहे थे। उसकी तकनीक काबिले तारीफ है।''

पटेल ने यह भी कहा कि गिल के फॉर्म को देखकर लग रहा है कि वह इस सत्र में 600 रन बनायेगा। उन्होंने कहा, ''उसने अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्म को आईपीएल में कायम रखा। लगता है कि वह इस बार 600 रन बनाएगा।''

LSG vs DC Probable Playing 11, IPL 2023: लखनऊ और दिल्ली की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन, कौन

ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई के लिए खेलते हुए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम है, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे।

CSK के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
11 - मुरली विजय बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
9 - रुतुराज गायकवाड़ बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023
9 - रॉबिन उथप्पा बनाम आरसीबी, डीवाई पाटिल, मुंबई, 2022
9 - ब्रेंडन मैकुलम बनाम SRH, चेन्नई, 2015
9 - माइकल हसी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2008
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें