फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2023 : क्या एमएस धोनी भी हो गए हैं चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे चेन्नई के कप्तान, CSK के लिए टेंशन की खबर

IPL 2023 : क्या एमएस धोनी भी हो गए हैं चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे चेन्नई के कप्तान, CSK के लिए टेंशन की खबर

गुजरात जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी लंगड़ाते हुए दिखे, जोकि टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।

IPL 2023 : क्या एमएस धोनी भी हो गए हैं चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे चेन्नई के कप्तान, CSK के लिए टेंशन की खबर
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 29 Mar 2023 10:27 AM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2023 को शुरू होने में अब कुछ घंटे बचे हैं। फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर फेंचाइजी द्वारा शेयर वीडियो को देखते हुए नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स और अन्य टीमों ने प्रैक्टिस सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसमें फैंस सिर्फ एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के बाद उनका जोश देखने की लायक था। हालांकि आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जबकि कुछ खिलाड़ियों के खेलने पर संशय है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से एक चौंकाने वाली खबर सामना आई है। टीम के कप्तान एमएस धोनी के भी पैर में चोट लगने की खबरें सामने आई है, जोकि टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलने उरतरेगी। आगामी सीजन से पहले एमएस धोनी पूरी तरह फिट नजर आ रहे थे और वो जिस अंदाज में नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी इस बार टीम को चैंपियन बनाने की राह पर हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके बाएं पैर में कुछ दिक्कत आई है। आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले से कुछ दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए। हालांकि फ्रेंचाइजी की तरफ से धोनी की चोट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएसके कैंप का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एमएस धोनी के साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे और फैंस को भी अपने स्टार खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए स्टेडियम में आने की छूट दी गई थी, यहां तक कि जिम के दौरान धोनी को देखने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। स्पोर्ट्स स्टार के मुताबिक धोनी नेट्स में जाने से हिचकिचा रहे थे और अपने बाएं पैर पर सुरक्षा के लिए एक कैप लगा रहा था। 

पंजाब किंग्स के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए नए कोच ट्रेवर बेलिस अपनाएंगे ये तरीका, आगामी सीजन के लि

सीएसके की चिंता उस और बढ़ी, जब नेट्स में धोनी काफी सावधानी से दौड़ रहे थे। उन्हें घुटने में दिक्कत आई और बीच में वह रुक भी रहे थे। एस एस धोनी अगर चोटिल हुए तो उनकी जगह बेन स्टोक्स टीम की कमान संभाल सकते हैं, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ या डेवोन कॉनवे ले सकते हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें