IPL 2021: 'यार हमेशा एक प्लेयर गायब हो जाता है', स्टंप माइक में कैद हुआ महेंद्र सिंह धोनी का मजेदार कमेंट- देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विकेट के पीछे कीपिंग करने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपने कमेंट्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। धोनी के इंटरनेशनल करियर के समय में इससे जुड़ी कई वीडियो भी वायरल हुईं। माही का यही अंदाज ऋषभ...

ms dhoni photo-twitter

विकेट के पीछे कीपिंग करने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपने कमेंट्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। धोनी के इंटरनेशनल करियर के समय में इससे जुड़ी कई वीडियो भी वायरल हुईं। माही का यही अंदाज ऋषभ पंत भी कॉपी करते हुए नजर आते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ओवर के दौरान गेंदबाज को अच्छी और बुरी गेंद को लेकर सलाह भी देते हुए दिखाई देते हैं और फील्डिंग की सजावट पर भी धोनी का पूरा फोकस रहता है। इसी बीच, आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्टंप माइक में धोनी का ऐसा ही एक मजेदार कमेंट कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

 

— Amritansh Tiwari (@Amritansh777) April 19, 2021

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में धोनी पहले फील्डिंग सेट करते हुए नजर आ रहे हैं और उसके बाद वह गेंदबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से कहते हैं, 'यार हमेशा एक फील्डर गायब हो जाता है।' माही के फैन्स को काफी समय बाद धोनी का ऐसा कमेंट सुनने को मिला है। बता दें कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और उसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। चेन्नई अबतक इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आई है और टीम ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। 

जडेजा ने मैच में चौथा कैच लेकर मनाया अनोखे तरीके से जश्न, VIDEO वायरल

राजस्थान के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स  ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम की तरफ से फाफ डुप्लेसी ने 33 और अंबाती रायडू ने 17 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी खेली। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 143 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में मोईन अली ने तीन और रवींद्र जडेजा ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'यार हमेशा एक प्लेयर गायब हो जाता है', वायरल हुआ धोनी का कमेंट- VIDEO