चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने दी कोरोना को मात, ऑस्ट्रेलिया के लिए हुए रवाना

May 16, 2021 06:34 pm ISTHemraj Chauhan एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।...

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने दी कोरोना को मात, ऑस्ट्रेलिया के लिए हुए रवाना

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट का नतीजा नेगेटिव आया जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ।
        
सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया, "हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है। वह रविवार तड़के रवाना हुए। अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है। आईपीएल 2021 के बायो बबल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद हसी और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी को दिल्ली से एयर एंबुलेंस में चेन्नई लाया गया था। हसी के अलावा आईपीएल 2021 से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव में क्वारंटाइनपर हैं और वहां से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इन सदस्यों में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और माइकल स्लेटर भी शामिल हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हसी अपने साथियों के साथ मालदीव नहीं जा पाए थे।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।