कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #CancelIPL, फैन्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स

Shubham Mishra लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही उठा रहा है कि आईपीएल का...

कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #CancelIPL, फैन्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही उठा रहा है कि आईपीएल का मौजूदा सीजन जारी रहेगा या फिर टूर्नामेंट को बीच में रोकने का फैसला लिया जाएगा। यही वजह है कि ट्विटर पर भी आईपीएल 2021 को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है 'कैंसिल आईपीएल' ट्रेड कर रहा है। कुछ फैन इसको लेकर काफी मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं, जबकि कोरोना के इस मुश्किल समय में आईपीएल के स्थगित होने के विचार से ही कुछ लोग मायूस दिख रहे हैं। 

 

— Nipun.$. (@iamNipun9) May 3, 2021

 

— 👑 Prince👑 (@TheLolnayak) May 3, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और केकेआर के बीच आज होने वाले मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया। इसके थोड़ी ही देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन मेंबर के कोरोना की चपेट में आने की खबर सामने आई। जिसके बाद ट्विटर पर फैन्स ने मीम्स और रिएक्शन की बौछार कर दी। गौतरलब है कि आईपीएल की शुरुआत के समय में भी कुछ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें देवदत्त पडीक्कल, एनरिज नॉर्टजे का नाम शामिल था। 

 

— Rohan Bora (@RohanBora99) May 3, 2021

 

— Nitin (@BhassadB) May 3, 2021

 

— Pɾαʝαραƚ Şน๓it (@_Sumit47) May 3, 2021

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक कुल 29 मुकाबले खेल जा चुके हैं और किसी भी तरह की कोई रुकावट सामने नहीं आई है। टूर्नामेंट बायो-बबल एन्वॉयरमेंट में खेला जा रहा है और खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के खास इंतजाम किए गए हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और प्रतिदिन तकरीब 4 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग रोजाना इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। 

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।