बेबी आने वाला है...साक्षी धोनी ने CSK से की थी जल्दी मैच फिनिश करने की अपील

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने SRH के खिलाफ CSK के मैच को जल्दी फिनिश करने की अपील की थी, क्योंकि वह बुआ बनने वाली थीं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि बेबी आने वाला है।

ms dhoni and sakshi dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से एक प्यारा सा अनुरोध किया। पांच बार के चैंपियन टीम ने उनके इस अनुरोध को पूरा भी किया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम के स्टैंड से टीम को चीयर करते हुए साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने सीएसके से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को जल्दी फिनिश करने के लिए कहा था, क्योंकि वह जल्द ही बुआ बनने की उम्मीद कर रही थीं।

जब आईपीएल 2024 का 45वां लीग मैच चेन्नई में सीएसके और एसआरएच के बीच खेला जा रहा था तो उसी समय साक्षी ने मैच की एक तस्वीर के साथ इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। इस तस्वीर में एमएस धोनी भी थे। उन्होंने अपील करते हुए लिखा था, "चेन्नई सुपर किंग्स कृपया आज मैच जल्दी फिनिश करें। बेबी आने वाला है... संकुचन शुरू हो गए हैं। वह अनुरोध कर रही है, जो बुआ बनने जा रही है।" शायद सीएसके ने भी उनकी बात सुन ली थी और मैच जल्दी खत्म हो गया था। 

इस मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरा आईपीएल शतक जड़ने से चूक गए। वे 98 रनों पर आउट हो गए, लेकिन टीम को उन्होंने मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में एसआरएच की टीम 134 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 78 रनों के विशाल अंतर से हार गई। SRH की ये बड़ी हार थी। 

ये भी पढ़ेंः IPL 2024 Points Table में बड़ा बदलाव, CSK की टॉप 4 में एंट्री; इन 5 टीमों के खाते में हैं 10-10 पॉइंट्स

गायकवाड़ ने 54 गेंदों में 98 रन बनाए थे, जबकि डेरिल मिचेल ने भी अर्धशतक जड़ा था। वहीं, शिवम दुबे ने 20 गेंदों में 39  रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हैदराबाद की ओर से एडन मार्करम ने 32 रन बनाए और हेनरिक क्लासेन 20 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रनों तक नहीं पहुंचा। वहीं, सीएसके के लिए तुषार देशपांडे ने 27 रन देकर 4 विकेट निकाले और मथीशा पथिराना ने 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।  

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।