फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसंपर्क फॉर समर्थन: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने MS DHONI से की मुलाकात

संपर्क फॉर समर्थन: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने MS DHONI से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की। यह मुलाकात रविवार शाम 7:00 बजे दिल्ली के...

संपर्क फॉर समर्थन: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने MS DHONI से की मुलाकात
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 05 Aug 2018 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की। यह मुलाकात रविवार शाम 7:00 बजे दिल्ली के वसंत विहार में हुई। इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा ने इस साल की शुरुआत में 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की थी। जिसके अंर्तगत चार हजार से अधिक नामी-गिनामी हस्तियों को चिन्हित किया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य ​वरिष्ठ नेता चिन्हित किए गए इन हस्तियों से खुद मुलाकात कर पिछले चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हैं और समर्थन मांगते हैं। 

देश भर में करीब 1 लाख लोगों से मुलाकात करेंगे भाजपा के नेता
भाजपा के इस अभियान का मकसद लोगों के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत करना है। इससे पहले अमित शाह पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग, टीम इंडिया को 1983 में विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप जैसी हस्तियों से भी मिल चुके हैं। 13 जुलाई को अमित शाह ने पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत हैदराबाद में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से मुलाकात की थी। वह योग गुरु रामदेव से भी मिले थे। इस अभियान के तहत भाजपा के लगभग 4000 नेता और कार्यकर्ता देश भर में करीब 1 लाख लोगों से मुलाकात कर 2019 में पार्टी को समर्थन देने की अपील कर करेंगे।

ENGvsIND: "जो रूट से अच्छे बल्लेबाज हैं विराट कोहली, लेकिन समझदार नहीं"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें