IND vs SA: हार के लिए क्या विराट कोहली है जिम्मेदार? भुवनेश्वर कुमार ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एडेन मार्कराम जब 35 रन पर थे तब विराट कोहली ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाकर 52 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

virat kohli

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को कहा कि यदि एडेन मार्कराम का कैच नहीं छूटा होता और रन आउट के दो मौके नहीं गंवाए होते तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच का रिजल्ट कुछ और होता। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। भारतीय टीम इस मुकाबले में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। इस स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम जब 35 रन पर थे तब विराट कोहली ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाकर 52 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इसके अलावा रन आउट के दो मौके भी गंवाए।

विराट की जगह SKY की इनिंग को बेस्ट बताने पर फैंस ने गंभीर को खूब लताड़

भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '' अगर हमने कैच नहीं छोड़े होते तो रिजल्ट कुछ अलग होता। कैच लेने से ही मैच जीते जाते हैं और यदि हमने उन मौकों को भुनाया होता तो उससे अंतर पैदा हो सकता था। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि इससे पासा पलट जाता लेकिन यह अंतर पैदा कर सकता था। लेकिन मैं किसी खास की ओर इसका इशारा नहीं करूंगा।''  

भारत-पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा? जानिए पूरा गणित

हार के बाद भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में? 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की किस्मत अब उसके हाथों में है। हालांकि रोहित शर्मा की टीम अब इसे हल्के में नहीं ले सकती है। भारत को अब सुपर 12 के  ग्रुप-2 में अपने दो बचे हुए मैच दो नवंबर को बांग्लादेश से और पांच नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने हैं। भारत तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट +0.844 का है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक लेकर टॉप पर है और उसका नेट रन रेट +2.772 का है।

सुपर 12 के  ग्रुप-2 की बड़ी तस्वीर ये है कि ग्रुप 2 अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के लिए भारत के लिए यह जरूरी है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अगले मुकाबलों में पाकिस्तान या नीदरलैंड्स से हार जाए। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।