IPL 2023 : ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का चल गया पता, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल लेंगे जगह, घरेलू क्रिकेट में रहा है दमदार प्रदर्शन
बंगाल के कीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। पंत चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेलेंगे।
आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है। बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस समय कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबर रहे हैं। उनके स्थान पर टीम ने आगामी सीजन के लिए डेविड वॉर्नर को कप्तान चुना है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पीटीआई के मुताबिक वह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह टीम में ऋषभ पंत की जगह लेंगे। 21 वर्षीय पेरोल ने 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, तीन लिस्ट ए गेम और तीन टी20 मैच खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फरवरी 2023 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने 30.21 के औसत से 695 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।
खुद रेस्ट नहीं लेंगे और दूसरों को दे रहे सलाह, पूरा सीजन खेलेंगे या नहीं; कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं दिया जवाब
पेरोल ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने ग्रुप स्टेज में हरियाणा के खिलाफ 49 रन बनाए। सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश के खिलाफ 51 और फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में 50 रन बनाए। पीटीआई के पत्रकार के मुताबिक पेरोल ने वॉर्म-अप मैच में अच्छा किया है और वह युवा है, जोकि काफी सीख सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैचों में सरफराज खान विकेकीपिंग करते हुए दिख सकते हैं।
IPL 2023 : क्या एमएस धोनी भी हो गए हैं चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे चेन्नई के कप्तान, CSK के लिए
आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम: एक्सर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीन दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल