बेन स्टोक्स बोले- कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड की टीम का कप्तान बनूंगा
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान बेन स्टोक्स का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इंग्लैंड का कप्तान बनूंगा। स्टोक्स हाल ही में अपने बचपन के क्लब में गए थे।

इस खबर को सुनें
दूसरे टेस्ट में विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इंग्लिश टीम के कप्तान बन सकते हैं। बेन स्टोक्स हाल ही में अपने बचपन के क्लब का दौरा करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने 12 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू की थी। स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था, लेकिन वे जल्द ही अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए थे।
बेन स्टोक्स ने कहा कि कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब ने उनके करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। स्टोक्स ने बीबीसी के हवाले से कहा, "मैं हमेशा यहां वापस आने का आनंद लेता हूं। मेरे करियर पर कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब के प्रभाव के बारे में मैं बहुत सार्वजनिक रहा हूं।" स्टोक्स ने कल्ब के युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और फैंस को ऑटोग्राफ साइन किए और प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह हमेशा इंग्लैंड का नेतृत्व करने का सपना देखते रहे हैं तो इसके जवाब में 31 वर्षीय स्टोक्स ने कहा, "नहीं। मैंने इसे एक दूसरा विचार भी नहीं दिया। मैं शायद बस यही सोच रहा था कि उस उम्र में अगले दिन मैं क्या करूंगा।" बेन स्टोक्स लंबे समय से इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे हैं और वे इंग्लैंड के लिए दमदार ऑलराउंडर के रूप में निखर सामने आए हैं। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।