ऋतुराज गायकवाड़ से पहले ये भारतीय लगा चुका है एक ओवर में 7 बाउंड्री, नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान
गायकवाड़ वर्ल्ड क्रिकेट में 1 ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मगर क्या आप जानते हैं उनसे पहले एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने 1 ओवर में 7 बाउंड्री लगाई थी। ये खिलाड़ी रैना थे।

इस खबर को सुनें
भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने आज घरेलू क्रिकेट में अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए इस खिलाड़ी ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ना सिर्फ दोहरा शतक ठोका बल्कि एक ओवर में 7 छक्के भी लगाए। जी हां, उन्होंने एक नो बॉल पर छक्का लगाने के साथ कुल 7 छक्के ठोकर बड़ा करिशमा किया। गायकवाड़ इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मगर क्या आप जानते हैं उनसे पहले एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने 1 ओवर में 7 बाउंड्री लगाई थी।
ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका दोहरा शतक, एक ही ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारतीय पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना है। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने दुनिया की सबसे चर्चित लीग IPL में ये कारनामा 2014 में किया था। रैना ने इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के प्रविंदर अवाना के ओवर में 2 छक्कों के साथ 5 चौके जड़े थे। इनमें से एक चौका उन्होंने नो बॉल पर लगाया था। रैना के अलावा आईपीएल में क्रिस गेल भी 2011 में एक ओवर में 7 बाउंड्री लगा चुके हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों में 220 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.36 का था। उन्होंने 9 छक्के आखिरी के दो ओवरों में जड़े।
ऑस्ट्रेलिया के नए स्टार कैमरन ग्रीन ने IPL के लिए रजिस्टर कराया अपना नाम, बताया कारण
गायकवाड़ की इस तूफानी पारी के दम पर महाराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन लगाने में कामयाब रही। हैरानी की बात यह रही कि कप्तान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।