विराट कोहली के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाएगा BCCI,सौरव गांगुली और जय शाह टेस्ट कप्तान से नहीं करेंगे बात

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय कप्तान विराट कोहली की तूफानी प्रेस कांफ्रेंस से हैरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस संकट से निपटने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है जबकि यह भी सुनिश्चित करेगा कि मैदान के बाहर के नाटकीय...

 विराट कोहली के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाएगा BCCI,सौरव गांगुली और जय शाह टेस्ट कप्तान से नहीं करेंगे बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली की तूफानी प्रेस कांफ्रेंस से हैरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस संकट से निपटने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है जबकि यह भी सुनिश्चित करेगा कि मैदान के बाहर के नाटकीय घटनाक्रम से महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले टीम का ध्यान भंग नहीं हो। भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली ने तीन मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्हें कभी टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा गया। उनका बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान के विपरीत था जो उन्होंने मीडिया में दिया था।

अतीत में मुश्किल से ही ऐसे मामले देखने को मिले हैं जब भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और मौजूदा कप्तान तथा अध्यक्ष पद पर काबिज पूर्व कप्तान के बयानों में विरोधाभास हो। गौरतलब है कि बुधवार को जो हुआ उससे बीसीसीआई में कोई भी खुश नहीं है लेकिन वे समझते हैं कि मामले के तुरंत हल के लिए उनकी कोई भी कड़ी प्रतिक्रिया नुकसानदेह हो सकती है। कोहली आज शाम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए जबकि कोलकाता में बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे। गांगुली ने मीडिया से कहा, 'कोई बयान नहीं, कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं। हम इससे निपट लेंगे, इसे बीसीसीआई पर छोड़ दीजिए।'

PAK vs WI: पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी-20 में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

गौरतलब है कि गांगुली और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बुधवार को जूम कॉल पर बात की जहां सामूहिक रूप से फैसला किया गया कि कोई भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेगा और ना ही प्रेस विज्ञप्ति जारी करेगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'विशेषज्ञ का नजरिया जाना गया कि इस संवेदनशील मामले से कैसे निपटा जाए क्योंकि इससे अध्यक्ष के कार्यालय का सम्मान जुड़ा है। बीसीसीआई को पता है कि टेस्ट सीरीज होने वाली है और जल्दबाजी में लिया गया उनका कोई फैसला या बयान टीम का मनोबल प्रभावित कर सकता है।'

भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली पर साधा निशाना, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का रखना चाहिए था ध्यान
        
कप्तान और अध्यक्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीका यह होगा कि दोनों बैठकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मतभेद या संवादहीनता का हल निकालें। फिलहाल गांगुली या शाह के कप्तान से बात करने की संभावना कम है। सामान्य तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी से संस्था या पदाधिकारियों के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जाती लेकिन कोहली की जो हुआ उससे जुड़े एक सवाल के जवाब में दी गई प्रतिक्रिया नियमों को उल्लंघन है या नहीं, यह भी एक सवाल है इसलिए इस समस्या का कोई आसान हल नहीं होने वाला।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।