इलाज के दौरान BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का हुआ कोरोना टेस्ट, जानें क्या आई रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का शनिवार को हल्के हार्ट अटैक के बाद हुए इलाज किया गया। इलाज के दौरान उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया,...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का शनिवार को हल्के हार्ट अटैक के बाद हुए इलाज किया गया। इलाज के दौरान उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जिसमें पूर्व कप्तान संक्रमित नहीं पाए गए हैं। यह जानकारी एएनआई ने दी है। गांगुली को बीते शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए थे। यहां उनकी शुरुआती एंजियोप्लास्टी भी हुई। डॉक्टर ने कहा कि एंजियोप्लास्टी से पहले उनकी कोरोना जांच की गई थी।
शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान ने सौरव गांगुली की हेल्थ अपडेट को लेकर कहा था कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और वह अब स्थिर हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वो इस समय पूरी तरह से होश में हैं। उनके दिल में दो ब्लॉकेज हैं जिनके लिए उनका इलाज किया जाएगा। शनिवार की शाम को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी खुद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं।
आईपीएल 2020 शुरू होने के बाद से ही 48 साल के गांगुली काफी व्यस्त चल रहे थे। वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सौरव गांगुली से पहले भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 113 टेस्ट, 311 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 11,363 और टेस्ट में कुल 7,212 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई सफलताएं हासिल की हैं। 1983 के बाद 2003 में वर्ल्ड कप के फाइनल तक टीम इंडिया गांगुली की कप्तानी में पहुंची थी।
रेस्तरां में किए गए ऑर्डर के बिल में दिखा बीफ, ट्रोल हुए रोहित शर्मा