T20 World Cup 2022: पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं? जानिए BCCI अध्यक्ष की भविष्यवाणी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। ऐसे में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि लगातार दो हार के बाद पड़ोसी मुल्क के लिए अंतिम चार में जगह बनाना मुश्किल है

roger binny

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने हाल में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की थी। कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। जिम्बाब्वे की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि लगातार दो हार के बाद पड़ोसी मुल्क के लिए अंतिम चार में जगह बनाना मुश्किल होगा।

क्यों टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन?

बिन्नी ने समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा, '' यह अच्छा है कि जूनियर टीमें आगे आ रही हैं। जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने इस टी20 वर्ल्ड कप में यह साबित किया है। अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। वे आपको आसानी से हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा। अगर ऐसा होता है तो मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात होगी, लेकिन क्रिकेट एक मजेदार खेल है। आप नहीं जानते, इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है।'' 

पाकिस्तान टी20 क्रिकेट के बेस्ट ओपनर को बनाया गया बलि का बकरा - आमिर

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को अपना तीसरा मुकाबला रविवार को यानी के आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान सुपर-12 के ग्रुप-2 की अंकतालिका में केवल नीदरलैंड्स से ऊपर है। वहीं, इसी ग्रुप में शामिल रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम को अपना तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं? जानें BCCI अध्यक्ष की भविष्यवाणी