BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे पाकिस्तान, PCB चीफ ने किया स्वागत

Sep 04, 2023 05:59 pm IST
Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे पाकिस्तान, PCB चीफ ने किया स्वागत
संक्षेप:

BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंच गए हैं। PCB चीफ जका अशरफ ने उनका स्वागत जोरदार तरीके से किया। बीसीसीआई अधिकारियों को पीसीबी ने इनवाइट किया था। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंच गए हैं। लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के चेयरमैन जका अशरफ ने उनका स्वागत जोरदार तरीके से किया। बीसीसीआई अधिकारियों को पीसीबी ने एशिया कप 2023 के ऑफिशियल डिनर के लिए इनवाइट किया था। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के अध्यक्ष जय शाह इस दौरे पर नहीं गए। 

बीसीसीआई के अधिकारियों के पाकिस्तान जाने के कई मायने हैं। दोनों देशों के बीच एक दशक से ज्यादा समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों देशों के अधिकारी शायद इस मसले पर कोई हल निकाल सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। बीसीसीआई ने ऐसा इसलिए भी किया है, क्योंकि पाकिस्तान की टीम को भारत में वर्ल्ड कप खेलना है।

ये भी पढ़ेंः कप्तान रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ पकड़ा खतरनाक कैच, देखने लायक था सेलिब्रेशन 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि बीसीसीआई के अध्यक्ष बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान में एक एशिया कप 2023 का मैच भी देखने वाले हैं। 5 और 6 सितंबर को लाहौर में मैच होने हैं। एक मैच में अफगानिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका या बांग्लादेश से भिड़ना पड़ेगा। इनमें से किसी एक मैच को देखने के लिए बीसीसीआई अधिकारी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेख