BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद हुए थे भर्ती
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।...

इस खबर को सुनें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब भी उनका कोरोना ठीक नहीं हुआ है, लेकिन अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। पूर्व कप्तान गांगुली में अब कोरोना के हल्के लक्षण रह गए हैं और इसी वजह से उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया है।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि यह पूर्व कप्तान चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगे और वह कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित नहीं थे। अस्पताल के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमने आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। उन्हें अगले एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में घर में ही रहना होगा। उसके बाद आगे के उपचार पर फैसला किया जाएगा।'
West Bengal | BCCI Chief Sourav Ganguly discharged from Woodlands Multispeciality Hospital, Kolkata after recovering from COVID19 pic.twitter.com/5h0wUtk4sy
— ANI (@ANI) December 31, 2021
सोमवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती
गांगुली को सोमवार को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा था, 'सौरव स्टेबल हैं, इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी तो इसीलिए एहतियात के तौर पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।'
इसी साल की शुरुआत में गांगुली को दिल से जुड़ी समस्या के चलते दो बार हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गांगुली ने मार्च में काम पर वापस लौटे थे। गांगुली कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। भारत में अचानक से कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में केंद्र सरकार भी लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही है।