न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना टारगेट जाने बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम, अंपायर ने 9 बॉल बाद रोक दिया मैच

Mar 30, 2021 06:19 pm ISTMohan Kumar एजेंसी, नेपियर
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड...

न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना टारगेट जाने बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम, अंपायर ने 9 बॉल बाद रोक दिया मैच

न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 18वें ओवर तक पांच विकेट पर 173 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। फिर बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस मैथड से जीत के लिए 16 ओवर में 170 रन का संशोधित लक्ष्य मिला लेकिन टीम सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी। इस मैच के दौरान मैच रैफरी जेफ क्रो के ऑफिशियल रूप से संशोधित स्कोर तय करने से पहले ही बांग्लादेश ने खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद अंपायरों ने 1.3 ओवर पर मैच रोका जो नए टारगेट की ऑफिशियल सूचना का इंतजार कर रहे थे।

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 30, 2021

क्रो अपने कम्प्यूटर पर कैल्कुलेट कर रहे थे, जिससे काफी देरी हुई। एक समय पर उनके और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो के बीच गुस्से में बातचीत होती दिख रही थी। इस मैच में सौम्य सरकार (51) ने 25 गेंद में अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए मोहम्मद नईम (38) के साथ 81 रन जोड़कर दौरा करने वाली टीम की उम्मीदें बढ़ाईं। लेकिन सौम्य 11वें ओवर में टिम साउदी का शिकार बने और फिर ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने नईम को आउट किया। एडम मिल्ने ने 14वें ओवर में महमूदुल्लाह और अफीफ हुसैन को शिकार बनाया। बांग्लादेश का स्कोर इस तरह तीन विकेट पर 123 रन से छह विकेट पर 126 रन हो गया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने फिलिप्स की 31 गेंद में खेली गई नाबाद 58 रन की पारी (27 गेंद में 50 रन) और डेरिल मिशेल के 16 गेंद में नाबाद 34 रन से पांच विकेट पर 173 रन बना लिए थे। बांग्लादेश ने पहला शिकार फिन एलेन को बनाया जो तास्किन अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 17 रन बनाए। तास्किन ने फिर मार्टिन गप्टिल (21) का शानदार कैच लिया जिससे न्यूजीलैंड ने 55 रन पर दो विकेट गंवा दिए। अगली गेंद पर डेवोन कॉन्वे भी 15 रन पर आउट हो गए।

10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन था। विल यंग भी 17 रन पर स्टंप आउट हुए। इस दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन जब 13वें ओवर में यह तेज हुई तो खिलाड़ियों को मैदान से जाना पड़ा, तब न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 102 रन था। 25 मिनट बाद फिर खिलाड़ी मैदान पर उतरे और मार्क चैपमैन आते ही आउट हो गए। अंत में फिलिप्स और मिशेल रन जुटा रहे थे, तभी बारिश से खेल दोबारा रोकना पड़ा।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।