बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, रुबेल हुसैन और हसन महमूद चोट की वजह से हुए बाहर

May 16, 2021 11:03 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन और हसन महमूद चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है। दोनों खिलाड़ी पीठ की चोटों...

बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका,  रुबेल हुसैन और हसन महमूद चोट की वजह से हुए बाहर

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन और हसन महमूद चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है। दोनों खिलाड़ी पीठ की चोटों से जूझ रहे हैं। दोनों को ठीक होने के लिए रिहेबिलिटेशन में भेजा जाएगा। बांग्लादेश ने 23 मई से शुरू हो रही सीरीज के लिए 21 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान भी किया। ये मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिंहाजुल अबेदिन ने रविवार को क्रिकबज से कहा, "रुबेल और महमूद को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर किया गया है क्योंकि हम ऐसे किसी खिलाड़ी को नहीं लेना चाहते जिसके खेलने (फिटनेस) पर संदेह हो।" बीसीबी के मुख्य फीजिशियन देबाशीष चौधरी ने क्रिकबज को बताया,"रुबेल को चोटिल लगी है जो आमतौर पर लंबे करियर वाले तेज गेंदबाजों को होती है। 12 से 15 साल वाले लंबे करियर वाले तेज गेंदबाजों के साथ ये सामान्य समस्या है।  हमने कई गेंदबाजों के करियर को इस चोट की वजह से खत्म होते हुए भी देखा है।"

उन्होंने आगे कहा कि जब हमने उनकी जांच की तो कोई समस्या नहीं थी लेकिन रुबेल ने कहा कि उन्हें कुछ परेशानी हो रही है, इसलिए हमने फैसला लिया कि उन्हें रिहेबिलिटेशन में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से सही नहीं होगी। लेकिन उसे इसे मैनेज करके खेलना होगा। अगर परेशानी इस हद तक होती है कि यह असहनीय है तो हम उसके साथ बैठेंगे और आगे की तैयारी करेंगे। इजेक्शन से मदद मिलनी चाहिए ।ऑपरेशन हमारा अंतिम विकल्प होगा।

देबाशीष चौधरी ने बताया कि हसन पीठ में सॉफ्ट टिशू की वजह से दर्द से परेशान है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ये परेशानी आई थी।  मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसाद्देक हुसैन पूरी तरह से फिट हैं और वो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाता है या नहीं। उन्होंने आगे बताया कि टीन ने 15 मई से अपना ऑफिशियल कोविड 19 का टेस्ट शुरू कर दिया है। एक टेस्ट आज और होगा और फिर इन नतीजों के बाद खिलाड़ी होटल में प्रवेश करेंगे। शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान  के लिए सरकार से मंजूरी मिलना अभी भी बाकी है।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।