वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं तमीम इकबाल, इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे अपना जलवा

वार्ता, ढाका
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल लंबे समय से परेशान कर रही चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वापसी की तैयारी के हिस्से के रूप में तमीम ने सोमवार को...

pic credit  twitter

बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल लंबे समय से परेशान कर रही चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वापसी की तैयारी के हिस्से के रूप में तमीम ने सोमवार को स्पिनरों के खिलाफ नेट्स में आधे घंटे तक बल्लेबाजी की और बीसीबी इनडोर सुविधा में थ्रो फेंकने की प्रैक्टिस की। उन्होंने भले ही अपेक्षाकृत धीमी गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजी की और सेशन के दौरान नियमित रूप से अपने घायल अंगूठे को देखा, लेकिन वह नेट्स में अपने पहले दिन असहज दिखे। तमीम ने छह अक्टूबर से किसी प्रतिस्पर्धी मैच में हिस्सा नहीं लिया है।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर बोले, एक खिलाड़ी के रूप में हमें बुरी खबरें सुनने की आदत हो गई है

तमीम ने सोमवार को 'क्रिकबज' को बताया, ''मैं कुछ समय बाद बल्लेबाजी कर रहा हूं और कुछ दर्द हो रहा है, लेकिन समय के साथ यह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। मुझे इससे गुजरना होगा। बाद में मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करके अपनी ट्रेनिंग की तीव्रता को बढ़ाऊंगा और उस समय मैं समझ सकूंगा कि मैं कहां खड़ा हूं। देखते हैं कि क्या मैं वनडे टूर्नामेंट बीसीएल में भाग ले सकता हूं या नहीं।''

पारी के सभी 10 विकेट चटकाने वाले एजाज पटेल ने बताए 5 मुश्किल बल्लेबाजों के नाम, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

बीसीबी के प्रमुख डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने कहा, ''यह तमीम के रिहैबिलिएटेशन कार्यक्रम का हिस्सा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह उन्हें बीसीएल में खेलने की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं। उनसे 20 नवंबर से बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा किया। वह स्लो गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं और बाद में उनकी तीव्रता बढ़ेगी। हम उनके बीसीएल में भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं।'' उल्लेखनीय है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को अनुपलब्ध रखने वाले तमीम ने इससे पहले हाल ही में हुई एवरेस्ट प्रीमियर लीग में वापसी का प्रयास किया था, लेकिन चोटिल बाएं अंगूठे के साथ-साथ उन्हें एक और चोट लग गई, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से चूक गए।
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।