T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चयनकर्ताओं ने इस 15 सदस्यीय टीम से स्टार ऑलराउंडर महमुदूल्लाह (Mahmudullah) को बाहर कर दिया है। महमुदूल्लाह उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।

bangladesh

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस 15 सदस्यीय टीम से स्टार ऑलराउंडर महमुदूल्लाह (Mahmudullah) को बाहर कर दिया है। महमुदूल्लाह उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये खिलाड़ी हाल में हाल में एशिया कप 2022 में टीम का हिस्सा थे। 

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के अलावा, जिन्होंने हाल ही में T20I से संन्यास की घोषणा की, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन और महेदी हसन को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके बदले नजमुल हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन और हसन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। 

वहीं, शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, महेदी हसन और सौम्य सरकार को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है नामित किया गया है। 15 सदस्यीय टीम और चार रिजर्व प्लेयर्स विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी, जिसकी तीसरी टीम पाकिस्तान है। 

टी20 रैंकिंग में विराट कोहली और वनिंदु हसरंगा को मिला बड़ा फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर बाहर