दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब, बांग्लादेश की टीम ने किया अपना ट्रेनिंग सेशन कैंसिल 

Vikash Gaur एजेंसी, भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में AQI सीवियर प्लस कैटेगरी में पहुंच गया है। इस वजह से बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार को अपना ट्रेनिंग सेशन कैंसिल कर दिया है। दिल्ली में 6 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जाना है।  

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब, बांग्लादेश की टीम ने किया अपना ट्रेनिंग सेशन कैंसिल 

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को दिल्ली में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुंच जाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले से पहले अपना ट्रेनिंग सेशन कैंसिल करना पड़ा। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद बुधवार को यहां पहुंची थी। उसे शुक्रवार की शाम को अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लेना था, लेकिन अत्यधिक वायु प्रदूषण होने के कारण टीम प्रबंधन को अपना फैसला बदलना पड़ा।
        
दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर शुक्रवार को बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बांग्लादेश की टीम के निदेशक खालिद महमूद ने टीम होटल में कहा, ''हमारा आज अभ्यास सत्र था, लेकिन कल से स्थिति काफी खराब हो गई है इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि अभी हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन बचे हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''कई क्रिकेटर कल बाहर निकले थे और उनमें से कुछ को खांसी की शिकायत है इसलिए इससे जोखिम जुड़ा हुआ है। इन सब कारणों से हमने अभ्यास सत्र रद्द करने का फैसला किया, ताकि खिलाड़ी अस्वस्थ ना हों।''

ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किया क्वालिफाई
        
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम विश्व कप 2023 के अपने पांच मैचों में से आखिरी मैच की मेजबानी 6 नवंबर को करेगा। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने 2017 में वायु प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली में मास्क पहने थे। श्रीलंका ने विश्व कप में अपना आखिरी मैच गुरुवार को मुंबई में भारत के खिलाफ खेला था। अगले दिन यात्रा पर होने के कारण टीम ने अभ्यास नहीं किया। 

महमूद ने कहा, ''हम नहीं जानते कि निर्णय क्या होगा (मौजूदा स्थिति में हमें यहां खेलना होगा या नहीं) और मौसम बेहतर होगा या नहीं। अगर यह बेहतर होता है तो निश्चित तौर पर हमारे लिए अच्छा होगा और अगर इसमें सुधार नहीं होता है तो तब हमें इससे तालमेल बिठाना पड़ेगा और कल अभ्यास करना होगा।'' शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 468 तक पहुंच गया, जो 'सीवियर प्लस' कैटेगरी में आता है। 

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।