बाबर आजम को क्यों पसंद हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन? वर्ल्ड कप के बीच किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम को विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन क्यों पसंद हैं? इसके बारे में उन्होंने बताया है कि ये बल्लेबाज कठिन परिस्थितियों में रन बनाकर टीम को जिताने के लिए जाने जाते हैं।  

बाबर आजम को क्यों पसंद हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन? वर्ल्ड कप के बीच किया खुलासा

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने बताया है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन उनके फेवरिट बल्लेबाज क्यों हैं? बाबर आजम इस समय वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम को उस तरह की सफलता नहीं मिल पाई है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में उनकी आलोचना भी हो रही है, क्योंकि वे रन भी बना रहे हैं तो उनकी तेज गति से नहीं बना पा रहे, जिससे टीम को फायदा हो। 

हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 के बीच बाबर आजम ने स्टार स्पोर्ट्स पर विराट, रोहित और केन को लेकर बात की। बाबर आजम ने कहा, "दुनिया में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। वे दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हैं। वे परिस्थितियों को अच्छी तरह से पढ़ते हैं, इसलिए वे सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं उनको एडमायर करता हूं।" उन्होंने आगे ये भी बताया कि ये तीन दिग्गज बल्लेबाज उनको किस वजह से पसंद हैं। 

इस समय दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा, "मुझे विराट, रोहित और केन के बारे में सबसे अच्छी बात यह पसंद है कि वे कैसे टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते हैं और कठिन गेंदबाजी के खिलाफ रन बनाते हैं। मैं उनसे यही सीखने की कोशिश करता हूं।" हर कोई जानता है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन किस तरह के खिलाड़ी हैं। अगर ये मैदान पर होते हैं तो सामने वाली टीम जीत के बारे में नहीं सोच सकती। 

ये भी पढ़ेंः India vs England Live score World cup 2023 - इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच जीत क्या रोहित ब्रिगेड बन पाएगी नंबर-1?

बाबर आजम को भी आने वाला स्टार कहा जा रहा है। वे पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में रन बना रहे हैं। हालांकि, सवाल यही रहता है कि वे रन तो बनाते हैं, लेकिन शतक उनका 115-120 गेंदों में पूरा होता है और अर्धशतक के लिए वे वनडे क्रिकेट में 60-65 गेंदें खेल जाते हैं। वर्ल्ड कप 2023 में एक भी बार उनका स्ट्राइक रेट बड़ी पारी के दौरान 100 या इससे ज्यादा का नहीं रहा है। वहीं, विराट, रोहित और केन परिस्थितियों के हिसाब से रन बनाते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।