AUSvIND: कोच तारक सिन्हा बोले- 'ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कर दी आलोचकों की बोलती बंद'

एजेंसी, कोलकाता
Follow us on Google News
share

ऋषभ पंत के कोच तारक सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उनके शिष्य ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे अच्छी पारी खेलकर आलोचकों को हमेशा के लिए चुप...

AUSvIND: कोच तारक सिन्हा बोले- 'ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कर दी आलोचकों की बोलती बंद'

ऋषभ पंत के कोच तारक सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उनके शिष्य ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे अच्छी पारी खेलकर आलोचकों को हमेशा के लिए चुप करा दिया। पंत की 138 गेंद 89 रन की नॉटआउट पारी के दम पर भारतीय टीम ने मैच के पांचवें दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

सिराज की वापसी पर हैदराबाद में होगा जश्न, भाई बोले- अब्बू का सपना पूरा

सिन्हा ने कहा, 'उन्होंने (पंत) इस पारी से अपने आलोचकों को हमेशा के लिए चुप करा दिया। यह एक खिलाड़ी को मौका देने के बाद उस पर भरोसा जताने का असर है।' उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि उनकी विकेटकीपिंग में सुधार होगा। एक बार जब आप टीम में अपनी जगह को लेकर आश्वस्त हो जाते हैं और हर कोई कहता है कि आप अच्छे हैं, तो बाकी सब अपने आप ठीक होने लगता है। यह आत्मविश्वास हासिल करने के बारे में है।'

'वह खुद सिर्फ अपनी मदद कर सकता था'

बल्लेबाजी के दौरान खराब शॉट सिलेक्शन और विकेट के पीछे लचर प्रदर्शन के कारण पंत को अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से पंत लिमिटेड ओवर के दोनों फॉर्मैट (वनडे और टी20) के साथ एडिलेड टेस्ट के प्लेइंग 11 में जगह बनाने में सफल नहीं हुए। एडिलेड के बाद वह तीनों टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे। सिन्हा ने कहा कि पंत के पास अब यह साबित करने का मौका है कि वह टॉप लेवल का खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, 'उनकी मदद के लिए केवल एक व्यक्ति था - जो वह खुद थे। चुनौती का सामना करना उसकी खूबी है। इस सफलता का श्रेय सिर्फ उसी को जाता है।'

AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कुछ ऐसे की टीम इंडिया की तारीफ

'2020 पंत के लिए सबसे बुरा साल था'

इस 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने इससे पहले सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में पांचवें दिन 97 रन की पारी खेल कर भारत को मैच जीतने की स्थिति में ला दिया था। सिन्हा ने कहा, 'बहुत सारी चीजों के बाद भी वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर रहा था। वह 2020 में तीनों फॉर्मैट में अपने करियर के सबसे निचले स्तर से गुजर रहा था।' उन्होंने कहा, 'वह पहले टी20 और वनडे टीम से बाहर हुआ और फिर टेस्ट टीम में उसकी जगह पक्की नहीं थी। ऐसे स्थिति में आप अच्छा कर के अपनी जगह पक्की करना चाहते है।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।