VIDEO: ओवर थ्रो के डेविड वॉर्नर को मिले 6 रन, याद आया वर्ल्ड कप
Australia vs Pakistan, 2nd Test: लगता है 2019 में अंपायर, नियमों और विवादों का साया छाया रहा है। याद कीजिए 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल। लॉर्ड्स ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर उस दिन न्यूजीलैंड और...
Australia vs Pakistan, 2nd Test: लगता है 2019 में अंपायर, नियमों और विवादों का साया छाया रहा है। याद कीजिए 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल। लॉर्ड्स ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर उस दिन न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच में क्या हुआ था। सुपर ओवर से नाटकीय स्थितियों में मैच टाई हुआ। न्यूजीलैंड के एक फील्डर थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर सीमा पार चली गई। इंग्लैंड को इसके लिए 6 रन मिले, जबकि कायदे से उन्हें 5 रन मिलने चाहिए थे। इस पर बहुत बहस हो चुकी है। आईसीसी का नियम 19.8 के कारण ऐसा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड टेस्ट में डेविड वॉर्नर को इसी स्थिति में पांच की जगह छह रन दिए गए।
आईसीसी का नियम कहता है, यदि ओवरथ्रो से गेंद सीमा पार जाती है या कोई फील्डर जानबूझकर गेंद को सीमा पार कर देता है तो जितने रन बल्लेबाज ने लिए हैं उनमें चार रन और जोड़कर उनके नाम कर दिए जाएंगे। रिप्ले में यह साफ दिखाई दिया कि फील्डर के थ्रो करने से पहले बल्लेबाज एक रन पूरा कर चुके थे। इसका अर्थ हुआ कि इंग्लैंड को छह की बजाय पांच रन दिए जाने चाहिए थे।
AUSvsPAK: स्मिथ ने टेस्ट में पूरे किए सबसे तेज 7000 रन, डॉन ब्रैडमेन को छोड़ा पीछे
AUSvsPAK: मार्नस लाबुशाने 162 रनों से साथ निकले सबसे आगे
यही घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में हुई। पिंक बाल टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने गेंद को लॉन्ग लेग पर टक किया। वह दूसरे रन के लिए दौड़ते इससे पहले ही शाहीन शाह अफरीदी ने थ्रो किया जो ओवर थ्रो के रूप में चौके लिए गेंद चली गई। एक बार फिर अंपयार ने बल्लेबाजी टीम के छह रन दे दिए। यह लगभग विश्व कप फाइनल की कार्बन कॉपी थी। हालांकि, यहां एक अतिरिक्त रन से कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन एक बार फिर अंपायरों की गलती पर चर्चा का मौका मिल गया।
David Warner reaches 50, thanks to some timely overthrows! #AUSvPAK | https://t.co/0QSefkJERk pic.twitter.com/dKVXDkhnDm
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2019